फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Customers return empty-handed after Vishal Megamart is sealed

Hisar News: विशाल मेगामार्ट को सील करने के बाद खाली हाथ लौटे ग्राहक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Customers return empty-handed after Vishal Megamart is sealed
हिसार। दिल्ली रोड स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स सनसिटी के बेसमेंट का कॉमर्शियल उपयोग करने के चलते विशाल मेगामार्ट को सील किए जाने के बाद शुक्रवार को खरीद करने पहुंचे लोग खाली हाथ लौटते दिखाई दिए। नगर निगम ने इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में शपथ पत्र जमा किया है जिसमें बताया गया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बेसमेंट को सील किया गया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले के गांव काजलहेड़ी निवासी याचिकाकर्ता विकास ने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों को 8 महीने तक लटकाया गया था। उन्होंने 2003-04 में स्वीकृत मानचित्र संख्या 178 के अनुसार शिकायत की थी कि इस भवन के बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग और स्टोरेज के लिए किया जाना था, लेकिन यहां विशाल मेगामार्ट का शोरूम चलाया जा रहा था। उच्च न्यायालय ने नगर निगम को इस अवैध कॉमर्शियल गतिविधि को सील करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

तीन बार नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया
निगम के कार्यकारी अभियंता जयबीर डूडी ने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बावजूद सनसिटी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ओर नोटिस कर जवाब मांगा गया था। कंपनी को तीन बार नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर सीलिंग के आदेश पारित किए गए थे। 16 अप्रैल को इन आदेशों की पालना करते हुए बेसमेंट को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed