{"_id":"65efde23d0db3b565a06917b","slug":"crowd-of-youth-remained-busy-for-the-fourth-day-to-get-medical-certificate-hisar-news-c-21-hsr1020-339420-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चौथे दिन भी युवाओं की लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चौथे दिन भी युवाओं की लगी रही भीड़
विज्ञापन
हिसार। ग्रुप डी में चयनित युवा नागरिक अस्पताल में चौथे दिन भी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सोमवार सुबह से ही युवा कार्यालय के बाहर सीएमओ के हस्ताक्षर करवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे। रविवार देर रात तक मेडिकल जांच करवाने के लिए चिकित्सकों की ओपीडी की लाइन में खड़े रहे। रविवार को 900 के करीब युवाओं के मेडिकल प्रमाण पत्र बन गए थे।
सुबह लाइन में लगे
नागरिक अस्पताल में मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने आए युवाओं ने बताया कि तीन दिन से मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चिकित्सकों की ओपीडी के बाहर चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की हुई। जिस कारण एक चिकित्सक से मेडिकल जांच करवाने के बाद दूसरे चिकित्सक की ओपीडी में जाना पड़ रहा था। नेत्र रोग, फिजिशियन, ईएनटी और सर्जन से मेडिकल जांच करवाने के लिए सीएमओ के हस्ताक्षर करवाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। रविवार देर रात तक चारों चिकित्सकों से मेडिकल जांच करवाने के बाद आज सुबह सीएमओ कार्यालय के बाहर लाइन में लगे हुए हैं। सुबह से शाम हो गई अभी तक नंबर नहीं आया है।
1200 से अधिक के बने
पीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि रविवार को 900 चयनित युवाओं के मेडिकल प्रमाण पत्र बन चुके थे। सोमवार शाम तक 1200 से अधिक मेडिकल प्रमाण पत्र बन चुके हैं। जो बचे हुए हैं उनका भी मेडिकल प्रमाण पत्र देर रात तक बन जाएगा। 1300 चयनित युवा मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे।