फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth commits suicide by shooting himself in Hisar of Haryana

हिसार: बुआ के बेटे ने नहीं लौटाए रुपये तो कनपटी पर खुद को मारी गोली, आईजी के नाम दो पेज का सुसाइड नोट लिखा

Tue, 22 Mar 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 01:16 AM IST
सार

मृतक कृष्णा नगर निवासी मुकेश ने आईजी के नाम दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है। मृतक खानक में माइनिंग मेट के पद पर काम करता था।

विज्ञापन
Youth commits suicide by shooting himself in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के कृष्ण नगर में सोमवार सुबह 48 वर्षीय मुकेश मलिक ने चचेरी बुआ के बेटे और एक अन्य द्वारा लाखों रुपये न लौटने से परेशान होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर शाम चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पहले मुकेश कुमार ने आईजी के नाम दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें दो रिश्तेदारों से लाखों रुपये लेने की बात लिखी है। फिलहाल अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


सुल्तानपुर गांव के रहने वाले राजेश मलिक ने बताया कि उसका बड़ा भाई मुकेश कुमार पत्नी बेटी और बेटे के साथ कृष्णा नगर में रहता था। मुकेश कुमार तोशाम में माइनिंग मेट के पद पर कार्यरत था। करीब तीन-चार साल पहले चचेरी बुआ के बेटे सेक्टर 16-17 निवासी राकेश बूरा से चंदन नगर में चार प्लॉट खरीदे थे। उनका भुगतान भी कर दिया था।
विज्ञापन


इस दौरान राकेश ने कहा कि अपनी तो घर की बात है, बाद में प्लॉट नाम करवा दूंगा, लेकिन प्लॉट सोमवार को अधेड़ मुकेश मलिक ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल में दाखिल कराया। मुकेश ने अपने सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी के विवाद में आत्महत्या करने की बात कही है। इसके लिए अपनी बुआ के बेटे और एक अन्य को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि करीब छह माह पहले भाई राकेश बूरा के घर गया और कहा कि मुझे रुपयों की जरूरत है मेरे पैसे लौटा दो, लेकिन राकेश ने रुपये न देने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं नारनौंद के गांव भैणी अमीरपुर गांव निवासी वजीर सिंह से मिलकर खानक में माइनिंग का काम किया।


उसकी तरफ भी पचास लाख रुपये बकाया थे। जब वजीर से रुपये मांगे तो वह भी आनाकानी करने लगा। इससे परेशान होकर मुकेश ने सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed