{"_id":"6207e4d89ba46212276f64a3","slug":"woman-raped-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: पति ने अपने जीजा से करवाया अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म, बेहोश करके किया गलत काम, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: पति ने अपने जीजा से करवाया अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म, बेहोश करके किया गलत काम, वीडियो भी बनाया
Sat, 12 Feb 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:18 PM IST
सार
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बार-बार उसपर अपने जीजा के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और वह बेहोश हो गई, इसके बाद ननदोई ने उसके साथ गलत का किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के हिसार में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दुष्कर्म करने का आरोप अपने ननदोई व दुष्कर्म करवाने का आरोप अपने ही पति पर लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी हिसार निवासी युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिन बाद तक घर का माहौल ठीक रहा। इसके बाद पीड़िता का पति उसे परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अपने जीजा के साथ मिलकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था। इसके लिए पति बार-बार दबाव बना रहा था, लेकिन पीड़िता ऐसा गलत काम करने से मना कर रही थी। एक दिन पति ने अपनी पत्नी को कहा कि तुम्हें मेरे जीजा के साथ हम बिस्तर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इस घटना के बार में वह अपने परिजनों को भी कुछ नहीं बता पाई। पीड़िता का आरोप है कि 2 दिसंबर 2021 को उसके पति व जीजा ने रात के समय पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी पीते वह पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बाद उसके ननदोई ने उसके साथ गलत काम किया व वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
जब पीड़िता को होश आया तो जीजा ने उसको वीडियो दिखाई व धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बता दिया तो ये वीडियो वायरल कर देंगे व तेरा तलाक करवा दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद भी उसका पति अपने जीजा के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता बार-बार मना करती रही।
पीड़िता का आरोप है कि बार-बार मना करने पर पति तलाक देने का दबाव बनाने लगा। अब इंसाफ के लिए पीड़िता ने हिसार पुलिस को पति व ननदोई के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर हिसार पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।