{"_id":"6404f9435363d03d1b0f3fc4","slug":"woman-kills-live-in-partner-for-abusing-him-under-the-influence-of-alcohol-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों में खटास: शराब के नशे में गालियां देने पर महिला ने की लिवइन पार्टनर की हत्या, 6 साल से रह रहे थे साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों में खटास: शराब के नशे में गालियां देने पर महिला ने की लिवइन पार्टनर की हत्या, 6 साल से रह रहे थे साथ
Mon, 06 Mar 2023 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:49 AM IST
सार
सुनीता ने संजीव के जूते से फीता निकाला और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में मौके से फरार हो गई थी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी महिला को विद्युत नगर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार के विद्युत नगर निवासी एएलएम 46 वर्षीय संजीव की हत्या मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। मृतक संजीव और सुनीता 6 साल से सहमति संबंध में रह रहे थे। 2 मार्च की देर शाम को उनका शव क्वार्टर में बेड पर पड़ा मिला था। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने महिला सुनीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विद्युत नगर में रहने वाला संजीव और सुनीता दोनों करीब 6 साल से सहमति संबंध में रह रहे थे। घटना वाले दिन संजीव शराब के नशे में घर आया था। उस समय सुनीता घर पर मौजूद थी। शराब के नशे में संजीव ने सुनीता से गाली-गलौज की। झगड़े के कुछ देर बाद सुनीता ने संजीव के जूते से फीता निकाला और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में मौके से फरार हो गई थी।
विज्ञापन
गांव में रहते हैं मृतक की पत्नी और बच्चे
पुलिस को दी गई शिकायत में हांसी की ढाणी पीरान के मोहन लाल ने बताया था कि बेटे संजीव के दो बच्चे हैं।करीब छह साल से एक पड़ोसी गांव की एक महिला सुनीता संजीव के साथ रहती थी। पुत्रवधू दोनों बच्चों के साथ हमारे पास गांव में रहती है। आरोप था कि सुनीता जबरदस्ती साथ रहती थी और कहती थी कि अगर उसे छोड़ा तो केस में फंसवा देगी। पुत्रवधू ने उस महिला के खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। - विनोद कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी