फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waiter raped girl in Hisar of Haryana

घिनौनी हरकत: शादी में वेटर ने किया बच्ची से दुष्कर्म, रोती हुई बच्ची ने मां को बताई घटना

Thu, 27 Jan 2022 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 11:11 PM IST
सार

हिसार में एक वेटर के द्वारा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों में मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Waiter raped girl in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Photo

विस्तार

हरियाणा के हिसार में एक शादी समारोह में परिजनों के साथ गई साढ़े 7 साल की बच्ची से एक वेटर के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हिसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि 23 जनवरी को वह परिवार को साथ एक मैरिज पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में गए थे। अचानक बच्ची लापता हो गई।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक हमने बच्ची को ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अनाउंसमेंट करवाई गई। इसके बाद रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर बच्ची रोती हुई गैलरी आई। उसकी दौरान एक वेटर पर्दे के पीछे छिपा हुआ था।
विज्ञापन


रिश्तेदार ने उस वेटर को पकड़ लिया। इस दौरान बच्ची ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसे सुनसान जगह ले गया और गलत काम किया। बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसका मेडिकल चेकअप करवाया तो चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed