{"_id":"64be1a5383b4289fc7086158","slug":"two-elderly-people-died-due-to-drowning-in-balsamand-canal-in-hisar-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बालसमंद नहर में डूबने से दो बुजुर्गों की मौत, मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: बालसमंद नहर में डूबने से दो बुजुर्गों की मौत, मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक
Mon, 24 Jul 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:59 AM IST
सार
हिसार पुलिस को सूचना मिली की तोशाम मार्ग से गुजरने वाली बालसमंद नहर में दो बुजुर्गाें के शव बह रहे है। पता चलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से दोनों के शवों को पानी से बाहर निकला। मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक है।
विज्ञापन
मृतक के हाथ पर नाम लिखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के बालसमंद नहर में सोमवार को डूबने से दो बुजुर्गाें की मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नगारिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को अवगत करवा दिया है। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की तोशाम मार्ग से गुजरने वाली बालसमंद नहर में दो बुजुर्गाें के शव बह रहे है। पता चलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से दोनों के शवों को पानी से बाहर निकला। मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक है। एक की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी सुशील और दूसरे की आजाद नगर निवासी सतपाल इंदौरा के रूप में हुई है। दोनों की मौत कैसे हुई अभी पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन