फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two brothers died in accident

कार पलटने से दो भाइयों की मौत

Sun, 20 Dec 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
two brothers died in accident

हांसी में जींद रोड पर ढाणी ब्राह्मणान के पास कार पलटने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मूल रूप से पाली और हाल हिसार के सेक्टर 16-17 निवासी संदीप सूरा तथा प्रवीन सूरा के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय संदीप सूरा अपने भाई 26 वर्षीय प्रवीन सूरा के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में सवार शनिवार को अपने गांव पाली जा रहे थे।

इस दौरान अचानक उनकी कार के आगे एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए जैसे ही कार को मोड़ा तो वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई और पेड़ से जा टकराई।

हादसें में कार में सवार दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पाली गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

इस मौके पर डीएसपी संदीप मलिक भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed