{"_id":"6228d2df39398f2d6a7d3765","slug":"three-teenagers-committed-misdemeanor-with-a-minor-child-in-hansi-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: 12 साल के बच्चे से तीन किशोरों ने किया सामूहिक कुकर्म, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: 12 साल के बच्चे से तीन किशोरों ने किया सामूहिक कुकर्म, जान से मारने की दी धमकी
Wed, 09 Mar 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:46 PM IST
सार
पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग बच्चे से तीन किशोरों द्वारा सामूहिक कुकर्म करने का मामला सामने आया है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 12 साल है। 5 मार्च को उसका बेटा घर के बाहर खेलने के लिए गया था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। देर रात वह घर आया तो उसने बताया कि शादी में घोड़ा बग्गी चलाने वाले तीन किशोरों ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे की मेडिकल जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन