फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   three gangster caught

पिस्तौल के दम पर लूट करने वाले तीन बदमाश काबू

Wed, 09 Dec 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
three gangster caught
डिटेक्टिव स्टाफ व नारनौंद थाना टीम ने उगालन के व्यक्ति से बंदूक के दम पर 62 हजार रुपये की लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों में पेटवाड़ निवासी सुनील कुमार उर्फ भोला, सोनू उर्फ काला तथा मिर्चपुर निवासी रोहित शामिल हैं। तीनों युवकों ने चार दिसंबर की रात को पेटवाड़ में ही जयबीर नाम के युवक पर गोली दाग दी थी।


मगर इस वारदात में जयबीर बाल-बाल बच गया। उसके सिर पर गोली के छर्रे लग गए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने बताया कि एसपी सतेंद्र कुमार के दिशा निर्देश पर डीएसपी हांसी संदीप मलिक, डिटेक्टिव प्रशांत व नारनौंद थाना की टीम ने राजथल नाके पर तीनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उगालन निवासी शमशेर 3 दिसंबर की रात को निजी कार्य से पोकरीखेड़ी जा रहा था।

तीनों युवकों ने उसका रास्ता रोककर बंदूक के दम पर 62 हजार रुपये की नकदी, एक गले की सोने की चेन व बाइक लूट ली। तीनों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed