फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thief, thief in hisar, 10 kg Ghee and other things, Hisar

चोरों की बल्ले-बल्ले, 10 किलो घी के साथ ढाई लाख का सामान और नकदी ले उड़े

Thu, 07 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 07 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thief, thief in hisar, 10 kg Ghee and other things, Hisar
चोरी - फोटो : bureau

चोर विकास नगर के हरे कृष्णा पीजी और गांव टोकस में नीकूराम की ढाणी से करीब ढाई लाख रुपये का सामान व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

विकास नगर में हरे कृष्णा पीजी के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि चोर तीन मंजिला भवन के कमरे से तड़के साढे़ चार और सात बजे के बीच सामान और नकदी चुरा ले गए। कमरे के गेट में कूलर रखा था और गेट खुला था।
विज्ञापन


उसने करीब साढे़ सात बजे बेड पर रखे बैग चेक किया। वहां से 10 हजार रुपये और पास में रखे करीब 50 हजार रुपये के दो मोबाइल फोन व 6500 रुपये की एक एलसीडी गायब मिले। संचालक ने बताया कि पीजी के जीने के मेन गेट को देर रात ताला लगवा दिया गया था। चोर साथ वाली बिल्डिंग के जरिये उनकी छत पर चढ़ा और वारदात कर गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चोर गांव टोकस के किसान नीकूराम की ढाणी से करीब पौने दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। चोरों ने ढाणी में पिछली दीवार उखाड़ी और कमरे दरवाजे को अंदर से कुंडी लगाकर सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब और कुछ अन्य जेवरात चुरा लिए।

इसके अलावा 10 किलो घी और 4000 रुपये भी चुरा लिए। परिवार की एक महिला सुबह उठी तो कमरा अंदर से कुंडी लगी होने के कारण खुला नहीं। तब परिवार के अन्य सदस्यों को बताया तो माजरा साफ हुआ। चोर कमरे के पीछे वाली दीवार उखाड़कर सामान चुरा ले गए।


सुंदर नगर से ट्रक चोरी

सुंदर नगर से चोर एक ट्रक चुरा ले गए। सुंदर नगर के मल्लूराम ने बताया कि उन्होंने रात को ट्रक कॉलोनी के मेनगेट के पास खड़ा किया था। क्लीनर रवि सुबह 6 बजे वहां पहुंचा तो ट्रक गायब मिला। तब उसने उसे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पास के एक भवन के सीसीटीवी में आई धुंधली तस्वीर में कोई ट्रक को रात 12.17 बजे चुराकर ले जाता दिख रहा है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed