{"_id":"af9fb43ce3d7adb90bf6dd34aff73142","slug":"theft-near-sp-house-durring-police-night-domination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाइट डोमिनेशन पर, एसपी आवास के पीछे हो गई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाइट डोमिनेशन पर, एसपी आवास के पीछे हो गई चोरी
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में पुलिस नाइट डोमिनेशन के दावे कर रही है, मगर चोरों ने एसपी आवास के पीछे मुख्य रोड पर फ्लेमिंगो मार्केट में एक शॉप को निशाना बनाते हुए माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
चोरों ने मुख्य रोड के साथ लगती एक शॉप का ताला तोड़कर चिकन, अंडों की कैरेट व कुछ कैश चोरी कर लिया। मामले की शिकायत शॉप मालिक ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता रणबीर सिंह ने बताया कि वह देर रात करीब साढ़े दस बजे शॉप बंद कर गया था। जब सुबह वह शॉप पर आया तो उसके ताले टूटे हुए थे।
चोर शॉप में रखी खाने पीने की चीजें, कुछ कैैश व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले के बारे में उसने पीएलए चौकी पुलिस को सूचना दी।
शहर में लगातार होती चोरी की वारदात अपराधियों में पुलिस के खौफ को खुद बयां कर रहीं हैं। पुलिस की नाक तले चोर वारदात कर जाते हैं।
हैरानी की बात है कि एसपी आवास के नजदीक स्थित फ्लेमिंगो मार्केट में चोर उस समय वारदात कर गए, जब पुलिस पूरी सजगता के साथ नाइट डोमिनेशन के दावे कर रही है।
विज्ञापन