{"_id":"0bc710fed7fe2cf13b4b68e41f545a67","slug":"theft-in-three-place-in-single-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में फिर तीन जगह चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में फिर तीन जगह चोरी
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार रात चोरों ने फिर एक रात में अलग-अलग तीन स्थानों पर मकान व दुकानों में चोरी कर ली।
विज्ञापन
तीनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। चोरी के दो मामले सिटी एरिया तथा एक मामला सिविल लाइन एरिया का है।
चोर लगातार सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। तीनों स्थानों से चोर लाखों रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए।
वारदात एक
पहली वारदात भारत नगर स्थित कबाड़ की दुकान में हुई। मामले की शिकायत आजाद सिंह ने दी है। उसने बताया कि चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर करीब 1 लाख रुपये का कबाड़ चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
इसमें करीब 50 हजार रुपये कीमत का तांबा आदि था।
वारदात दो
दूसरी वारदात सेक्टर 16/17 में भी हुई। एक कन्फेक्शनरी की दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने करीब 2500 रुपये की नकदी व मोबाइल चार्जर चोरी कर लिया।
मामले की शिकायत किशोरी लाल ने दी है। घटना के वक्त मौके पर दुकानदार उपस्थित नहीं था और इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोर घटना को अंजाम दे गया।
वारदात तीन
तीसरी वारदात रामपुरा मोहल्ले में रहने वाले कश्मीरी लाल के घर का ताला तोड़कर भी करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात की रात परिवार किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
हाल ही में जब परिवार घर लौटा तो घटना का पता चला और मौके पर पुलिस को बुलाया। क्षेत्रवासी कश्मीरी लाल ने बताया कि चोर उनके घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।