{"_id":"592900668af13c6730e34b70e2a6c4b2","slug":"theft-in-four-places-at-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में घुसे चोर, लॉकर काटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में घुसे चोर, लॉकर काटने की कोशिश
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने जिले में जबरदस्त उत्पात मचा रखा है। पुलिस चोरी की वारदात रोकने में नाकाम साबित हो रही है। तलवंडी रुक्का गांव में चोरों ने एक ओर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में वारदात करने की कोशिश की। चोरों ने बैंक के ताले तोड़ डाले और गैस कटर से लॉकर काटने का प्रयास किया। उधर कैमरी रोड पर चोरों ने एक मकान में चोरी कर ली। साथ ही एक इलेक्ट्रिक शॉप में वारदात कर डाली। गांव मिर्जापुर में भी एक मकान को निशाना बना दिया।
विज्ञापन
वारदात 1
पहली वारदात चोरों ने गांव तलवंडी रुक्का में करते हुए सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर बैंक के अंदर तो घुस गए मगर वे गैस कटर से लॉकर काटने के प्रयास में सफल नहीं हो पाए। चोर संख्या में दो थे, जिन्होंने मंकी कैप पहनी हुई थी। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। चोर गांव या फिर आसपास क्षेत्र के ही बताए जा रहे रहे हैं।
विज्ञापन
वारदात 2
दूसरी वारदात कैमरी रोड पर ही एक इलेक्ट्रिक शॉप में हुई। चोरों ने शटर पर लगा ताला खोलने के लिए शायद मास्टर की का प्रयोग किया। शटर खोलने के बाद चोर ग्लास डोर तोड़कर अंदर घुसे और वारदात कर डाली। शिकायत में शॉप मालिक नरेंद्र ने बताया कि चोर शॉप से पंखे, नकदी, कई बंडल तार सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
वारदात 3
तीसरी वारदात मिर्जापुर गांव में हुई। चोरों ने एक मकान में घुसकर गहने व नकदी चुरा लिए। मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जरूरी सबूत एकत्रित किए।
वारदात 4
कैमरी रोड स्थित अमर विहार कॉलोनी में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। वारदात के समय परिवार मंदबुद्धि बेटी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार करने अपने पैतृक गांव भादरा गए हुए थे। मामले के बारे में पड़ोसियों ने फोन कर सुबह मकान मालिक व पुलिस को बताया। सूचना मिलते पर दुख की घड़ी में परिवार का एक सदस्य घर पहुंचा और पुलिस को बयान दिए।
शिकायत में मकान मालिक सूबे मिस्त्री ने बताया कि शुक्रवार को उनकी मंदबुद्धि बेटी 12 वर्षीय राजकलां की हौद में गिरकर डूूबने से मौत हो गई थी। वे उसका अंतिम संस्कार करने के लिए अपने पैतृक गांव चले गए। चोरों ने पीछे से उनके मकान का ताला तोड़कर घर से गहने व नकदी चोरी कर ली। पड़ोसियों ने सुबह मकान का गेट खुला देखा तो उन्होंने मामले के बारे में सूबे मिस्त्री को बताया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और जरूरी सबूत एकत्रित किए।
सरकारी खजाने पर निगाह
चोरों की निगाह सरकारी खजाने पर है। दो दिन पहले लाडवा ग्रामीण बैंक में चोरों ने वारदात करने की कोशिश की थी। चोरों ने बैंक के ताले तोड़ लॉकर को तोड़ने की कोशिश की। इससे पहले मंगाली गांव में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़ डाली थी। वहां भी चोर लॉकर तोड़ने के प्रयास में सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद बैंक में चोरों ने तोड़फोड़ कर डाली थी।