फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft in ASI house at hisar

एएसआई के घर चोरी, लाखों रुपये, गहनों पर हाथ साफ

Fri, 05 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in ASI house at hisar

लगातार दो दिनों से एटीएम तोड़कर पुलिस को चुनौती दे रहे चोरों ने एकबार फिर शहर में बड़ा कारनामा कर डाला। चोरों ने इस बार सेक्टर 9-11 चौकी में तैनात एएसआई के घर में घुसकर 1 लाख रुपये की नगदी व लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की शिकायत एएसआई की पत्नी ने पुलिस को दी है।

विज्ञापन


भतीजी की शादी में भिवानी गया था पूरा परिवार
एएसआई की पत्नी संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूरा परिवार भतीजी की शादी में भिवानी गया हुआ था। रात को वे घर का अच्छी तरह से ताला बंद कर गए थे। अगले दिन जब सिरसा पढ़ रही बेटी घर पहुंची तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। मामले के बारे में फिर उन्होंने पिता एएसआई को सूचना दी।
विज्ञापन


1 लाख की नगदी और गोल्ड नेकलेस सहित लाखों के गहने ले गए चोर

कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी फेज टू में रहने वाले एएसआई के घर से चोर एक लाख कैश, एक गोल्ड नेकलेस, 1 जोड़ी सोने का झुमका, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, 1 जोड़ी सोने की अंगूठी, 7 जोड़ी चुटकी, 3 जोड़ी पाजेब, एक कंप्यूटर सेट व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर गश्त में खामी तो नहीं
लगातार जिले में एटीएम लूट की वारदात के बाद एसपी ने पुलिस को रात्री गश्त के ऑर्डर दिए हुए हैं। इसके बावजूद भी लगातार चोरियां बढ़ रही है। चोरों को पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है।


अब पुलिसवालों का घर सेफ नहीं तो आम आदमी का क्या होगा
चोरों ने पुलिस कर्मचारी के घर में घुसकर फिर चुनौती दे डाली है। इस वारदात के बाद यह तो साफ है कि जब पुलिस कर्मचारियों के घर ही सेफ नहीं तो आम आदमी का क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed