फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   theft behind IG office durring police petroling

गश्त पर पुलिस, आईजी ऑफिस के पीछे डाकखाने में घुसे चोर

Fri, 01 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
theft behind IG office durring police petroling

बेखौफ चोर भी अजब कारनामे कर रहे हैं। बुधवार की रात को पुलिस की टीम पूरी रात गश्त पर होने के दावे करती रही। मगर पुलिस की ठीक नाक तले आईजी ऑफिस के पीछे पुरानी कचहरी में चोर डाकखाने में घुस गए।

विज्ञापन


हालांकि डाकखाने में वे चोरी करने में तो नाकामयाब रहे। उधर, दूसरी तरफ चोर सेक्टर 9-11 में एक दूध के बूथ का सारा सामान ही चोरी कर ले गए।

ऐसी ही वारदात सदर एरिया में की। गांव मात्रश्याम बस स्टैंड पर चोरों ने दीवार तोड़कर दूध की ही शॉप में चोरी कर ली। मामले की सूचना मिलते ही तीनों मामलों में पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत एकत्रित किए।
विज्ञापन


वारदात नंबर 1
पहली वारदात पुरानी कचहरी में हुई। चोरों ने डाकखाने का गेट का ताला तोड़कर उसमें तोड़फोड़ की। डाकखाने के अंदर घुसकर अलमारियों को खंगाला व लॉकर इत्यादी तोड़ने के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैैश नहीं मिला तो उन्होंने डाकखाने का स्कैनर तोड़ डाला व अन्य सामान की तोड़फोड़ की। मामले की शिकायत डाकखाने के पोस्टमास्टर आर कुमार ने मामले की शिकायत पीएलए चौकी में दी है।

वारदात नंबर 2
दूसरी वारदात मात्रश्याम गांव में बस स्टैंड पर हुई। चोरों ने दूध की शॉप की दीवार तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले की शिकायत न्योली कलां निवासी राजेश ने पुलिस को दी है।

उसने बताया कि उसकी मात्रश्याम में शॉप है। चोरों ने शॉप से एक मशीन मिल्क टेस्टर, इनवर्टर बैटरी, सोर उर्जा की प्लेटें, गैस सिलेंडर, फिजियोथैरेपी की मशीन, सौर ऊर्जा का मीटर, दूूध व घी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।


वारदात नंबर 3
तीसरी वारदात सेक्टर 9-11 में वीटा बूूथ पर हुई। मामले की शिकायत सेक्टर 9-11 निवासी संजय सांगवान ने पुलिस को दी है। चोरों ने वीटा बूथ का ताला तोड़ा और उसमें रखा पूरा सामान उठा लिया।

बूथ मालिक का कहना है कि चोर दूध व घी के पैकेट, मक्खन के पैकेट, एक गैस सिलेंडर, एक मूंगफली का कट्टा, 15 सौ रुपये कैश चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed