फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sweeti murder case in Hisar, funeral after 50 hours, hisar

50 घंटे बाद स्वीटी का अंतिम संस्कार

Thu, 21 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 21 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sweeti murder case in Hisar, funeral after 50 hours, hisar
50 घंटे बाद स्वीटी का अंतिम संस्कार - फोटो : bureau
राजीव नगर की युवती स्वीटी गिरधर की डेड बॉडी परिजनों ने 50 घंटे बाद बुधवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी से उठाई और फिर दाह संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी इंदिरा कॉलोनी के सुमित उर्फ काली को अभीतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


दो दिन रोड जाम, प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग, आमजन और यात्रियों की परेशानी के बीच तीसरे दिन अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस को छात्रा के शव के अंतिम संस्कार से हल्की राहत मिली है, लेकिन काली की गिरफ्तारी उसके लिए चुनौती बनी हुई है। उधर उसकी गिरफ्तारी न होने से मोहल्लावासी खौफजदा हैं।
विज्ञापन


करीब 50 घंटे के गतिरोध के बाद बुधवार को तीसरे दिन मृतका के पिता पवन गिरधर और समाजसेवी गौतम सरदाना, गुलजार काहलो, भाजपा नेता कर्णसिंह रानोलिया और अन्य के साथ करीब ढाई बजे सिविल अस्पताल में पहुंचे और कुछ देर की प्रक्रिया के बाद शव उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मोक्ष वाहन में शव घर के पास ले जाया गया। गली में शव महज पांच मिनट उतारा गया। जहां परिजनों और मौजूद लोगों ने मृतका के अंतिम दर्शन किए और उसके बाद शव वाहन में श्मशान घाट में ले जाकर संस्कार किया गया। इस दौरान डीएसपी जयपाल सिंह ने शुरू से ही मामले पर नजर बनाए रखी।

एसडीएम और डीएसपी से वार्ता के बाद उठाया शव
आंदोलनकारियों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन को काली की गिरफ्तारी के लिए एक दिन की मोहलत दी थी। लेकिन मुख्य आरोपी गिरफ्तार न हुआ। इसके बाद 12 क्वार्टर चौकी में एसडीएम अशोक बंसल व डीएसपी जयपाल सिंह के साथ मृतका के परिजनों और कई गणमान्य लोगों की मीटिंग हुई।

वहां लोगों ने मृतका की मां नीलम को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजे की बात रखी। एसडीएम ने इस डिमांड को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने का विश्वास दिलाया। वहां दोनों पक्षों में शव उठाने पर सहमति बन गई। गौतम सरदाना ने बाद में कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव और 12 क्वार्टर में हाल में हुई फायरिंग जैसे मामलों से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कम हुआ है। पुलिस को अपनी जिम्मेवारी का अहसास करते हुए विश्वास बहाल करना चाहिए।

एसपी के साथ बैठक में बनी सहमति
एसपी अश्विन शैणवी के साथ प्रमुख लोगों गौतम सरदाना, डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद मास्टर प्रहलाद सिंह, बजरंग दास गर्ग, पंकज दिवान, मृतका के पिता पवन गिरधर और अन्य की पड़ाव चौकी में रात को एक बैठक हुई थी। प्रमुख लोगों ने वहां एसपी को सिलसिलेवार अपनी पूरी बात बताई थी और 12 क्वार्टर चौकी के पूरे स्टाफ को बदलने की मांग की थी।

लोगों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही मुख्य आरोपी काली की अभीतक गिरफ्तारी न होने की बात कही थी। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद परिजन बुधवार को शव उठाकर संस्कार करने पर सहमत हो गए थे।

स्वीटी मर्डर में कमल रिमांड पर काली के मां-बाप भेजे जेल
पुलिस ने स्वीटी मर्डर मामले में ढाणी श्यामलाल के कमल और मुख्य आरोपी इंदिरा कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ काली के पिता कमल और उसकी मां बबली देवेंदा को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से कमल को एक दिन के रिमांड और दंपती को जेल भेज दिया गया।


कुंजलाल गार्डन के विजय उर्फ चोटी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने मामले में आरोपी संजय को भी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे भी एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। कमल और उसकी पत्नी बबली पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है। मुख्य आरोपी सुमित उर्फ काली अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed