{"_id":"680242dca20a9407dd070909","slug":"suraj-bhan-murder-case-accused-rahul-arrested-in-narwana-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजभान हत्या मामला: मृतक की पत्नी पर गंदी नजर रखता था आरोपी राहुल... हत्या के बाद फरार, पुलिस ने ऐसे दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सूरजभान हत्या मामला: मृतक की पत्नी पर गंदी नजर रखता था आरोपी राहुल... हत्या के बाद फरार, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Fri, 18 Apr 2025 05:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 05:47 PM IST
सार
हिसार के नरवाना में दो दिन पहले हुए सूरजभान हत्या मामले में पुलिस ने मुख्यरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल मृतक सूरजभान की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। इसको लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
हरियाणा के हिसार के नरवाना में 16 अप्रैल को हुए सूरजभान हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। नरवाना की धर्म सिंह कालोनी निवासी सूरजभान की हत्या के मामले में सीआईए ने धर्म सिंह कॉलोनी के रहने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि हत्याकांड में कौन-कौन शामिल थे।
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल मृतक सूरजभान की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। वह उसे अपने साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले सूरजभान और राहुल के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद दोनों ने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन लोगों ने दोनों का समझौता करवा दिया था और फिर शिकायतें वापस ले ले थी। फिर 16 अप्रैल को फैक्टरी से बाहर बुलाकर सूरजभान की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
डीएसपी अमित कुमार भाटिया ने बताया कि 16 अप्रैल को सूरजभान की फैक्टरी के बाहर बुलाकर रॉड मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए प्रभारी नरवाना की एक विशेष टीम नियुक्त की। सीआईए टीम ने तुरंत प्रभाव से जांच शुरू की। आरोपी हत्या करने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपता फिर रहा था। टीम को सूचना मिली थी कि राहुल अपने किसी परिचित के पास नरवाना आने वाला है। टीम ने तुरंत मुखबिर की बताई जगह पर ट्रैप लगाया जैसे ही आरोपी नरवाना में आया तो सीआईए टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन