{"_id":"1923ee66085bdc1ca97f3f8f35135cda","slug":"spray-effect-police-man-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी की स्प्रे के प्रभाव से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी की स्प्रे के प्रभाव से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारनौंद गांव में खेतों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे राजस्थान भवन में तैनात 22 वर्षीय जोगेंद्र की जहर के प्रभाव में आने से मौत हो गई। राजस्थान पुलिस में तैनात जोगेंद्र दिल्ली स्थित राजस्थान भवन में डब्ल्यूसी के पद पर तैनात था। आजाद नगर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
छुट्टी पर आया था घर
चारनौंद गांव के रहने वाले शमशेर ने बताया कि चचेरा भाई जोगेंद्र करीब डेढ़ साल पहले राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी दिल्ली में ड्यूटी थी। एक माह पहले ही उसकी राजस्थान के गांव खारा दूधवा की रहने वाली एक युवती से शादी हुई थी। तीन दिन पहले ही जोगेंद्र छुट्टी लेकर गांव आया था।
पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने बताया कि बीती दोपहर को जोगेंद्र खेतों में खड़ी फसल में स्प्रे करने के लिए गया था। छिड़काव करते समय अचानक उस पर दवा का प्रभाव हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई। पता चलने पर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।