{"_id":"643c635b088379eaf90ebfa4","slug":"sonali-murder-case-bail-to-sudhir-sukhwinder-in-drugs-case-hearing-on-bail-of-sukhwinder-in-murder-case-today-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली हत्याकांड: ड्रग्स मामले में सुधीर-सुखविंदर को जमानत, हत्या मामले में सुखविंदर की जमानत पर सुनवाई आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनाली हत्याकांड: ड्रग्स मामले में सुधीर-सुखविंदर को जमानत, हत्या मामले में सुखविंदर की जमानत पर सुनवाई आज
Mon, 17 Apr 2023 02:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:36 AM IST
सार
गोवा अदालत में हत्या मामले में आरोपी सुखविंदर की जमानत पर सुनवाई आज होगी, सीबीआई ने 22 नवंबर को 2 हजार पेज की चार्जशीट पेश की थी।
विज्ञापन
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर को ड्रग्स मामले में अदालत ने जमानत मिल गई है। वहीं हत्या मामले में आरोपी सुखविंदर की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में गोवा पुलिस के बाद सीबीआई ने जांच की थी। जांच के बाद 22 नवंबर 2022 को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ चालान पेश किया था, जिसमें 104 गवाह बनाए हैं। सीबीआई ने 2000 से भी ज्यादा पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की है।
विज्ञापन
चार्जशीट पेश करने के बाद सुखविंदर ने अपने अधिवक्ता सुखवंत के माध्यम से जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई 16 फरवरी को हुई थी। अधिवक्ता सुखवंत ने बताया कि ड्रग्स मामले में सुधीर और सुखविंदर को जमानत मिल गई है। सोमवार को हत्या मामले में सुखविंदर की जमानत याचिका पर सुनवाई है।
विज्ञापन
गोवा में हुई थी मौत
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी।
सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी।