फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Slotter house

स्लॉटर हाउस में पाले जा रहे थे तोते, वाइल्ड लाइफ को सौंपे

Thu, 22 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 22 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Slotter house

नगर निगम के स्लॉटर हाउस की इंस्पेक्शन के लिए बुधवार को दिल्ली से स्टेट स्लॉटर हाउस कमेटी के सदस्य नरेश कादयान इंस्पेक्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम व कमेटी सदस्य ने संयुक्त रूप से स्लॉटर हाउस का इंस्पेक्शन किया। टीम के पहुंचने से नगर निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टीम स्लाटर हाउस का हाल देखकर हैरान रह गई। स्लॉटर हाउस में चौकीदार द्वारा तोते पाले गए थे।
विज्ञापन


स्टोर रूम में चौकीदार का घर चल रहा था। स्लॉटर हाउस में गंदगी भरी हुई थी। टीम ने पक्षियों को मौके से छुड़वाया और वाइल्ड लाइफ के हवाले कर दिया। कादयान ने वाइल्ड लाइफ विभाग को चौकीदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में चल रहे हैं 64 अवैैध कनेक्शन
स्टेट कमेटी के सदस्य नरेश कादयान ने बताया है कि शहर में अवैैध तरीके से 64 स्लॉटर हाउस चल रहे हैं। हांसी में ऐसे 18 स्लॉटर हाउस है।

सरकार व सुप्रीम कोर्ट की डायरेक्शन के बावजूद भी निगम व स्थानीय प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा। डीसी को भी कमेटी ने ट्रेनिंग के लिए लिखा था मगर स्थानीय प्रशासन मीट बेचने वालों को ट्रेनिंग भी नहीं दिलवा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार स्लॉटर हाउस को बजट दे रही है ये बजट को व्यर्थ में खराब कर रहे हैं।

3 नवंबर तक दिया समय दोबारा होगी इंस्पेक्शन
नरेश कादयान ने बताया है कि पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारियों ने निगम को 3 नवंबर तक स्लॉटर हाउस में सुधार करने का समय दिया है। पानी को ट्रीट करने का प्लांट सही नहीं था। पूरे हाउस में गंदगी भरी थी। मीटर का कनेक्शन कटा हुआ था। चारदीवारी छोटी हैं। उन्होंने कहा कि वे 3 नवंबर को दोबारा इंस्पेक्शन के लिए आएंगे।

मुख्य सचिव को देंगे रिपोर्ट
स्टेट कमेटी के सदस्य ने बताया है कि ये रिपोर्ट वे मुख्य सचिव को देंगे। पूरे स्टेट की रिपोर्ट उन्हें सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश करनी है। पूरे प्रदेश में स्लॉटर हाउस के हालात खराब हैं। हिसार में तो बड़ी बुरी स्थिति है।


27 व 28 को नहीं बिकेगा मीट
स्टेट कमेटी के सदस्य एवं पीपल ऑफ एनीमल कमेटी के चेयरमैन कादयान ने कहा है कि बाल्मीकि अंबेडकर जागृति मिशन ने उन्हें लिखकर दिया है कि वे 27 व 28 को शहर में कोई जीव हत्या नहीं करेंगे।

भगवान बाल्मीकि पर्व पर वे मीट नहीं काटेंगे। उन्होंने कहा कि मीट काटने वाले लोगों लाइसेंस लेने के लिए तैयार है मगर निगम व जिला प्रशासन अपनी खामियों को छुपाने के चक्कर में उन्हें लाइसेंस नहीं दे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed