फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shoot, shoot in Hisar, bikers, late night, hindi news, hisar

बाइकर्स ने गवाह को गोली मारी, कंधे में फंसा कारतूस

Sun, 17 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 17 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shoot, shoot in Hisar, bikers, late night, hindi news, hisar
बाइकर्स ने गवाह को गोली मारी, कंधे में फंसा कारतूस - फोटो : bureau

लाहौरिया स्कूल के पास हरिनगर में बाइक पर सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगे युवक की पहचान हरिनगर निवासी विजय उर्फ चोटी के रूप में हुई है। विजय की हत्या प्रयास मामले में 19 अप्रैल को गवाही है। आरोप है कि जिन लोगों पर केस दर्ज है उन्होंने ही विजय को गोली मारी है।

विज्ञापन


घायल विजय के बांये कंधे पर गोली लगी है। गोली कंधे में ही फंसी हुई है। घायल को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया  जहां से उसे रेफर कर दिया गया। घायल हो फिलहाल शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक उसका ऑपरेशन किया जा रहा था। गोली मारने का आरोप काली उर्फ सुमित पर है। विजय उर्फ चोटी के दोस्त सेक्टर 21 पी निवासी दर्शन ने बताया कि वर्ष 2014 में विजय के सिर में सुमित उर्फ काली ने गोली मारी थी। दर्शन व चोटी इस मामले में गवाह हैं। उनकी इस मामले में 19 अप्रैल को गवाही होनी है। आरोप है कि इससे पहले ही काली ने वारदात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को शांति नगर में छोड़कर जा रहा था अपने घर
दर्शन का कहना है कि विजय डीटीएच डिश टीवी की एक शॉप पर नौकरी करता है। वह अपने साथी को शांति नगर स्थित उसके घर बाइक पर छोड़कर अपने घर जा रहा था। हरिनगर के पास एक बाइक पर दो युवक आए उन्होंने उसे आवाज दी और जैसे ही विजय ने मुड़कर देखा उनमें से एक ने गोली दाग दी।

तारीख पर गए थे तब दी थी धमकी
दर्शन का आरोप है कि इससे पहले जब उनकी कोर्ट में गवाही थी तो काली सहित तीन युवकों ने उन्हें गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी तारीख पर गवाही थी। मगर सामने वाली पार्टी की तरफ से एक युवक गैर हाजिर हो गया था, जिसके कारण कोर्ट ने 19 अप्रैल की अगली तारीख दी थी।

पहले से चली आ रही है रंजिश
दोस्तों ने बताया कि विजय की काली के साथ पहले से ही रंजिश चलती आ रही है। पहले विजय को सिर में गोली मारी गई थी। वह वारदात भी हरिनगर के आसपास ही हुई थी। फिलहाल मामले की सिटी थाना पुलिस छानबीन कर रही है।


काली उर्फ सुमित व उसके दो तीन साथियों का नाम सामने आ रहा है। 19 को विजय चोटी की गवाही थी। इनका आपस में कोई समझौते की बात थी। घायल के भाई के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
- प्रहलाद सिंह, इंस्पेक्टर सिटी थाना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed