{"_id":"ac5b9f04c2581f21e94152aa82255b7f","slug":"sho-boxer-jaibhagwan-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में बॉक्सर जयभगवान सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मामले में बॉक्सर जयभगवान सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती से एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच में पुष्टि के बाद आदमपुर थाना प्रभारी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जयभगवान और एक हवलदार मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया।
जयभगवान को एक अक्तूबर को रिश्वत के आरोप लगने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने दोनों के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि डीएसपी भगवानदास की जांच रिपोर्ट में आरोप साबित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जयभगवान 30 सितंबर तक थाना आदमपुर में प्रभारी थे। उन पर मंडी आदमपुर के आढ़ती मुकेश कुमार गोयल ने एक लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगाया।
आढ़ती का कहना था कि 31 अगस्त को जयभगवान उसकी दुकान पर आए और सट्टेबाजी के आरोप लगाते हुए उसके छोटे भाई रवि गोयल समेत पांच को गिरफ्तार कर ले गए। बाद में एक लाख रुपये लेकर पांचों को छोड़ दिया गया। एसपी ने जयभगवान को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच डीएसपी हैड क्वार्टर भगवानदास को सौंपी थी।