{"_id":"644a2fba3fd0e63b37052388","slug":"security-guard-shot-himself-with-licensed-gun-in-hisar-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: लाइसेंसी बंदूक से सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारी, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: लाइसेंसी बंदूक से सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारी, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Thu, 27 Apr 2023 01:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:48 PM IST
सार
हिसार के कृष्णा नगर निवासी मुकेश मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि मुकेश शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। रात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार की कृष्णा नगर में रहने वाले 40 वर्षीय मुकेश ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। जख्मी हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बंदूक से कनपटी पर मारी गोली
जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर निवासी मुकेश मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि मुकेश शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। बुधवार रात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सिकंदर ने बताया कि सुरक्षा कर्मी ने खुद को गोली मारी है। मामले की जांच कर रहे है। अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है।
विज्ञापन