फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satlok Ashram Case: 5 accused including elderly people arrested after 8 years in sedition case

सतलोक आश्रम प्रकरण: देशद्रोह मामले में बुजुर्ग समेत 5 आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार, बदल रहे थे ठिकाने

Tue, 15 Nov 2022 08:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 08:24 PM IST
सार

आरोपियों को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर रखा था और आरोपी जयपुर में अलग-अलग जगह छुपे थे। पुलिस पहले भी कई बार उनकी तलाश में दबिश दे चुकी थी। 

विज्ञापन
Satlok Ashram Case: 5 accused including elderly people arrested after 8 years in sedition case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के हिसार में  सतलोक आश्रम प्रकरण में बरवाला थाना में दर्ज हुए देशद्रोह के मामले में पुलिस ने 8 साल बाद पांच आरोपियों को बरवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। देशद्रोह का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देशद्रोह मामले में जींद की 74 वर्षीय शशिप्रभा, पटेल नगर के मनोज कुमार, जींद के संगतपुरा गांव निवासी मनवीर और रोहतक के गांव गांधरा निवासी मुकेश कुमार और सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस पहले भी कई बार उनकी तलाश में दबिश दे चुकी थी। आरोपी 8 साल से पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे। फिलहाल वे राजस्थान के जयपुर शहर में रह रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि नवंबर 2014 में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में आश्रम संचालक रामपाल के समर्थकों और पुलिस कर्मियों के बीच टकराव हुआ था। उस समय आश्रम संचालक आश्रम के अंदर था और उनके अनुयायी आश्रम के बाहर ढाल बने हुए थे। पुलिस कर्मी आगे बढ़े तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आखिरकार चारों तरफ से आश्रम घेरकर कार्रवाई का विरोध करने वालों को काबू कर आश्रम संचालक को हिरासत में लिया था। बरवाला थाना पुलिस ने उस संबंध में देशद्रोह का केस दर्ज किया था। वह मुकदमा अब अदालत में विचाराधीन है। इस केस में आश्रम संचालक समेत 900 से ज्यादा आरोपी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed