{"_id":"63582071072b7f07be337387","slug":"rs-10-lakh-extortion-sought-from-female-doctor-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: चिकित्सक से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कहा- पुलिस से संपर्क करने से पहले परिवार के बारे में सोचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: चिकित्सक से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, कहा- पुलिस से संपर्क करने से पहले परिवार के बारे में सोचना
Tue, 25 Oct 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:14 PM IST
सार
विदेशी नंबर से भेजे संदेश में लिखा है कि पुलिस से संपर्क करने से पहले परिवार के बारे में सोचना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हिसार में कैंप चौक के पास चूड़ामणि अस्पताल की महिला चिकित्सक के व्हाट्सएप पर दिवाली वाले दिन संदेश भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने और पुलिस से संपर्क करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
डॉ. निधि महता ने बताया कि वह चूड़ामणि अस्पताल में गायनी की चिकित्सक हैं। दिवाली वाले दिन दोपहर बाद 3 बजकर 36 मिनट पर व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से संदेश आया। उसमें 10 लाख रुपये मांगे गए थे। लिखा था कि रुपये नहीं दिए तो नुकसान के खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
पुलिस से संपर्क करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचना। इसके बाद रात 9 बजकर 4 मिनट पर एक और संदेश मिला, जिसमें लिखा था दलदल में जितने हाथ पैर मारोगे, उतना ही नुकसान होगा। एसआई राजबीर सिंह का कहना है कि जिस नंबर से संदेश भेजे गए, वे नंबर साइबर सेल को दिए हैं। इसके बाद पता चलेगा नंबर कहां के हैं। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन