फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   robbers fails to loot atm

ब्लेड टूटने से एटीएम लूट की कोशिश नाकाम

Wed, 04 Nov 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
robbers fails to loot atm

जहाजपुल चौक पर चोरों ने पीएनबी एटीएम को कटर से काटकर कैश ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम हो गई। चोरों ने बंद एटीएम के शटर का ताला काटा और उसके बाद एटीएम मशीन के पीछे लगे कैश बॉक्स लॉकर को काटने की कोशिश की।

विज्ञापन


कैश बॉक्स का कुछ हिस्सा काटने के बाद अचानक कटर का ब्लेड टूट गया, जिसके कारण वे लाखों रुपये का कैश नहीं ले जा पाए। वारदात सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन


पीएनबी बैंक मैनेजर सुनील उर्फ सुमित चक्रवर्ती ने पड़ाव एरिया चौकी पुलिस को मामले की शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात चोरों ने एटीएम काटकर कैश ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड बोला रात को बंद कर चले जाते हैं एटीएम
दिन में एटीएम पर ड्यूटी दे रहे सैनियान मोहल्ला निवासी गार्ड सूरत सिंह ने बताया कि रात को एटीएम बंद कर दिया जाता है। दिन में सिक्योरिटी रहती है।

वारदात वाले दिन जब वह सुबह छह बजे ड्यूटी पर आया तो शटर थोड़ा खुला हुआ मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे सूचित किया और फिर बैंक अधिकारियों को सूचना दी।

आधे घंटे तक रहे अंदर
एटीएम लूटने के प्रयास का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। बैंक प्रबंधन के लोगों ने बताया कि चोर करीब आधे घंटे तक अंदर रहे। एक युवक कटर लेकर अंदर घुसा था।

शटर को थोड़ा सा उठाया गया था। शटर के नीचे से फर्श पर लेटकर ही बाहर निकला। चोरों की हरकत सीसीटीवी में दिखाई दे रही है।

मुंह पर बांधा था कपड़ा
सीसीटीवी में जो फुटेज कैद हुई है उसमें एक युवक अंदर था और एक युवक शटर के नीचे से सामान पकड़ा रहा था। वह बाहर रखवाली कर रहा था। अंदर बैठकर कटर चला रहा युवक स्पोर्ट्स जैकेट पहना हुआ था और मुंह पर कपड़ा बांधे हुआ था।

चोरों के बाद रुपये निकालने आया शराबी
फुटेज में आया है कि चोरों के जाने के बाद करीब 4 बजे नशे में धुत एक व्यक्ति रुपये निकालने के लिए एटीएम में घुसता है। उसने खुद आधा खुला हुआ शटर ऊपर किया और अंदर जाकर मशीन में डेबिट कार्ड डाल दिया।


रुपये नहीं निकले तो उसने अपने साथी को इशारा कर बुलाया। जब साथी अंदर गया तो उसने टूटे हुए ताले व कटर के ब्लेड टूटे हुए देखे।

फुटेज में दिख रहा है कि उसने अपने नशे में धुत शराबी (जो ठीक से खड़ा तक नहीं हो सकता था) को इशारा कर चोरी की वारदात के बारे में बताया। इसके बाद दोनों वहां से हड़बड़ा कर तुरंत भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed