फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ransom call in hisar, 50 thousand, crime news, hisar

बुक सेलर से 50 हजार की चौथ मांगी

Thu, 12 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 12 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ransom call in hisar, 50 thousand, crime news, hisar
बुक सेलर से 50 हजार की चौथ मांगी - फोटो : bureau

बदमाशों ने जिंदल माडर्न स्कूल के पास के तिरुपति मार्केट बुक सेलर को फोन कर 50 हजार की चौथ मांगी है। बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि हमने ही अवैध खुर्दे वाले मामले में गोली मारी थी। कल हमारा आदमी आएगा। सोच विचार कर लेना नहीं तो हम सोचेंगे।

विज्ञापन



शिव कॉलोनी निवासी कुलदीप जिंदल मॉडर्न स्कूल केे पास तिरुपति मार्केट में स्टूडेंट च्वाइस नाम से बुक शॉप चलाते हैं। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई।
विज्ञापन


कुलदीप ने पूछा आप कौन तो सामने वाले ने कहा कि सेक्टर 9-11 के पास मछली मार्केट में अवैध खुर्दे को लेकर हमने ही गोली मारी थी। हमें हर महीने 40-50 हजार रुपये चाहिए। कल हमारा आदमी आएगा उसे 10 हजार रुपये तो दे ही देना। बिना कुछ कहे चुपचाप पैसा दे देना। सोच विचार कर लेना नहीं तो हम तेरे बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर फिरौती की धमकी मिलने के बाद 21 वर्षीय कुलदीप दहशत में आ गया। देर शाम उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई। बाद में डिप्टी मेयर भीम महाजन व कॉलोनी के अन्य लोग कुलदीप को साथ लेकर सेक्टर 9-11 चौकी पहुंचे। यहां पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग रखी।


पुलिस ने ली शिकायत
सेक्टर 9-11 चौकी के एएसआई रामपाल सिंह ने कहा कि शिकायत ले ली गई है। इस मामले में साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचेंगे। धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर हमारे पास आया है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed