फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   railway station Piyol yard hisar, Desle stole hisar, Hisar

रेलवे स्टेशन के पास से डीजल चुराता एक काबू, छह फरार

Wed, 28 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 28 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
railway station Piyol yard hisar, Desle stole hisar, Hisar
thief

रेलवे स्टेशन के पास स्थित पियोल यार्ड से बीपीसीएल का डीजल चुराते हुए आरपीएफ की टीम ने दुर्गा कॉलोनी के भगवाना राम को धर दबोचा। जबकि उसके छह साथी फरार हो गए। आरपीएफ ने इस बारे में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

आरपीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विकास कुमार की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। अभियोग के अनुसार आरपीएफ कर्मी वेदप्रकाश यार्ड के पास टीम समेत गश्त पर थे। उन्होंने दूर से रेलवे लाइन के साइड से कुछ युवक हैंडपंप के जरिये पाइप से डीजल चुराते दिखाई दिए। टीम ने वहां छापा मारकर दुर्गा कॉलोनी के भगवाना राम को काबू किया, जबकि छह युवक फरार होने में सफल रहे। टीम ने मौके से पांच केन में भरा 60 लीटर डीजल, एक हैंडपंप, एक साइकिल बरामद की। टीम ने मौके से प्लास्टिक की 18 कैन बरामद की। बाद में टीम युवक को काबू कर आरपीएफ थाना ले गई और इस बारे में केस दर्ज किया। आरपीएफ इंचार्ज विकास कुमार की टीम ने आरोपी को सोमवार को यहां अदालत में पेश किया था, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया था। आरोपी को मंगलवार को दोबारा पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पाइप में हैंडपंप लगाकर कर रहे थे चोरी
बीपीसीएल ने यार्ड से तेल डिपो तक रेलवे लाइन के साथ-साथ जमीन में पाइप डाल रखी है। उसका मुंह यार्ड के पास है। डीजल लेकर आई गाड़ियां यार्ड के पास खड़ी हो जाती हैं। फिर ट्रेन के हिस्से से पाइप लगाकर बीपीसीएल की पाइप से जोड़कर डीजल डिपो में सप्लाई किया जाता है। बाद में पाइप के मुंह बंद कर दिए जाते हैं। डिपो की दबी पाइप से उक्तजन हैंडपंप लगा उसे चलाकर डीजल की चोरी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed