{"_id":"8e873fc6e3b2d04e096e0ffee0b7ada1","slug":"put-a-day-on-the-job-take-the-next-day-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक दिन पहले रखा नौकरी पर, दूसरे दिन ले उड़ी जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दिन पहले रखा नौकरी पर, दूसरे दिन ले उड़ी जेवर
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाजपत नगर में एक नौकरानी ने हीरे और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि नौकरानी को एक दिन पहले ही एक एजेंसी के जरिए नौकरी पर रखा गया था।
विज्ञापन
वारदात की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। घटना के बारे में जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
माल लेकर फरार हुई नौकरानी का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार लाजपत नगर में रहने वाली शालू अपने घर पर एक दिन पहले ही एजेंसी के जरिए एक महिला को लेकर आई थी।
शातिर नौकरानी ने एक दिन के अंदर ही मकान मालकिन शालू और उनके परिजनों को विश्वास में ले लिया। सुबह शालू किसी काम से घर से बाहर चली गई।
घर पर नौकरानी अकेली थी। कुछ समय बाद जब शालू घर पर आई तो नौकरानी घर पर दिखाई नहीं दी। नौकरानी के गायब होने शालू ने घर का सामान चेक किया।
पता चला कि नौकरानी अलमारियां खोलकर हीरे व सोने के जेवर चुुरा ले गई। इस बारे में पुलिस और एजेंसी संचालक को सूचना दी गई।
शालू ने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला चोर की सूचना देने वाले को पचास हजार रुपये का इनाम
हिसार। लाजपत नगर में लाखों रुपये कीमत के हीरे और सोने के गहनों पर हाथ साफ करने वाली नौकरानी की सूचना देने वाले को पचास हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। मकान मालिक विनय ने यह घोषणा की है। नौकरानी का नाम अनिता कश्यप बताया गया है।
विज्ञापन