फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police arrested 4 accused of robbery in Hisar

कर्मचारी से लूट का मामला: दोस्त को रुपये की जरूरत पड़ी तो मौसी के कहने पर अजय ने रची थी लूट की साजिश

Thu, 20 Jan 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 10:58 PM IST
सार

पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट करने के चार आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद कईं वारदात कुबूलीं हैं।

विज्ञापन
Police arrested 4 accused of robbery in Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर पुलिस ने 16 दिन में लूटपाट करने के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मौसी के कहने पर ग्रुप लोन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

 

गुरुवार को आरोपी काबरेल निवासी अजय और बलवान, मंडी आदमपुर निवासी अजीत उर्फ पुनीत व सौरभ को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया। उधर, डीआईजी बलवान सिंह राणा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि आरोपियों ने कई वारदात कुबूली हैं।  

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि बलवान, सौरभ, अजीत उर्फ पुनित उसके दोस्त हैं। बलवान को रुपये की जरूरत थी। अजय ने बताया कि एक दिन मेरी मौसी सरोज ने मुझे व बलवान को कहा कि मेरे पास किस्त लेने के लिए एक आदमी आता है जिसके पास काफी रुपये होते हैं, तुम उससे रुपये छीन लेना। जब वह किस्त लेने आएगा तो मैं तुम्हें बता दूंगी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजय ने बताया कि 4 जनवरी को मौसी ने किस्त वाले को फोन करके बुलाया और उन्हें इस बारे में सूचना दी। इसके बाद उन्होंने बाइक से काबरेल बस स्टैंड से ही किस्त वाले का पीछा किया और सीसवाल रोड पर उसे रुकवाकर पिस्तौल के बल पर उसका बैग छीन लिया।

 

बैग में 22 हजार 500 रुपये व बच्चों के चांदी के कड़े, पायल व लोकेट थे। इसके बाद सभी ने 5500-5500 रुपये आपस में बांट लिए थे। गौरतलब है कि थाना आदमपुर में ग्रुप लॉन फाइनेंस के कर्मचारी रोहतक के गांव कानी निवासी शक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

ये वारदात कुबूलीं 

  •  आरोपी अजय व बलवान ने दस दिन पहले किरावड़ से खानक रोड पर एक बाइक चोरी की।
  •  अक्तूबर 2021 में अजय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सीसवाल निवासी दुकानदार नरेश से फिरौती मांगी थी और न देने पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी। 
  •  गांव काबरेल में सीसवाल निवासी मुकेश का रास्ता रोक उसकी बाइक छीनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed