फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ophthalmologist Dr. Ashok Garg committed suicide in hisar

Hisar: नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक गर्ग ने किया सुसाइड, करोड़ों के कर्ज से था परेशान

Tue, 09 May 2023 01:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 May 2023 01:08 PM IST
सार

हिसार के डॉ. अशोक गर्ग ने बैंकों के अलावा शहर में करीब 30 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये का कर्ज लिया हुआ था। जिसमें काफी लोग पैसा वापस नहीं मिलने के बाद चैक बाउंस के केस को लेकर अदालत पहुंचे थे। जिनमें कई मामलों में डॉ. अशोक गर्ग केस हार चुके थे।

विज्ञापन
ophthalmologist Dr. Ashok Garg committed suicide in hisar
डॉक्टर अशोक गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गर्ग ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। डॉ. अशोक गर्ग पिछले लंबे समय से आर्थिक तौर काफी दिक्कत में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने करोड़ों रुपये का कर्ज लिया हुआ था। कर्ज को लंबे समय से चुका नहीं पा रहे थे। जिस कारण कुछ लोगों ने चैक बाउंस होने पर कई केस भी अदालत में चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। परिवार के लोगों के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु होगी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया
डाबड़ा चौक तोशाम रोड़ स्थित गर्ग आई रिसर्च सेंटर के संचालक डाॅ. अशोक गर्ग पर 28 जून 2019 को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कुछ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। आइसीआइसीआइ बैंक की दिल्ली शाखा के मैनेजर रवि किरण गर्ग की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। मामले के अनुसार डॉ. अशोक गर्ग ने अपने आई सेंटर के भवन के नाम पर बैंक से लोन लिया था। जिस भवन पर उन्होंने लोन लिया उसे वह पहले ही बेच चुका था। बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर फ्रॉड तरीके से लोन लिया गया। पुलिस की एसआइटी ने इस मामले में जांच की। जांच के बाद डॉ. अशोक गर्ग को वर्ष 2020 में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार डॉ. अशोक गर्ग ने बैंकों के अलावा शहर में करीब 30 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये का कर्ज लिया हुआ था। जिसमें काफी लोग पैसा वापस नहीं मिलने के बाद चैक बाउंस के केस को लेकर अदालत पहुंचे थे। जिनमें कई मामलों में डॉ. अशोक गर्ग केस हार चुके थे। पिछले करीब तीन साल से कर्ज के कारण परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। परिवार के लोगों के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed