फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murder of a woman in Dobhi village in Hisar: Husband strangled his wife in a domestic dispute

हिसार में गांव डोभी में महिला की हत्या: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला दबाया, दो साल की बेटे की थी मां

Sat, 06 Dec 2025 12:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, बालसमंद (हिसार)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बालसमंद (हिसार) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Dec 2025 12:31 PM IST
सार

बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन हत्या के सटीक कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच व बयान दर्ज होने के बाद ही हो पाएगी। 

विज्ञापन
Murder of a woman in Dobhi village in Hisar: Husband strangled his wife in a domestic dispute
मृतक महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार जिले के गांव डोभी में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लंबे समय से चल रहे पति-पत्नी के आपसी झगड़ों ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया जब पति ने कथित तौर पर अपनी 23 वर्षीय पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, मांगेराम (पति) और मोनिका के बीच काफी समय से वैवाहिक कलह चल रही थी। दंपती का एक लगभग दो साल का बेटा भी है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ और देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया कि मांगेराम ने मोनिका का गला दबा दिया। जब तक आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते, मोनिका की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मौके का फायदा उठाया
घटना के समय मांगेराम के माता-पिता (पिता रामकुमार और मां) पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में किसी रिश्तेदारी की शादी में गए हुए थे। घर पर अकेले रह गए मांगेराम ने शुक्रवार सुबह फिर झगड़ा शुरू किया और गुस्से में आकर मोनिका का गला दबा दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, मोनिका की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद खुद दी सूचना
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी मांगेराम ने खुद अपने माता-पिता और ससुराल वालों को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

मायके वाले अभी नहीं पहुंचे
मृतका मोनिका का मायके की रहने वाली राजस्थान के दुमकी (डूंगरगढ़ क्षेत्र) की थी। परिजनों को जैसे ही घटना की खबर लगी, वे रवाना हो गए हैं, लेकिन अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि मायके वालों के आने और उनके बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव अभी पुलिस कब्जे में है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।


पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चरित्र शक और घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। मायके पक्ष के बयान के बाद मुकदमा आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed