{"_id":"916d84a86c2a2de6cda490a68323cde6","slug":"murder-in-hisar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को राखी बांधने की जिद की तो हत्या कर फंदे पर लटका दिया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को राखी बांधने की जिद की तो हत्या कर फंदे पर लटका दिया शव
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल कॉलोनी में एक विवाहिता सीमा उर्फ रानी का शव शनिवार सायं घर के चौबारे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई का आरोप है कि रानी के पति ने खुद तो अपनी बहन से राखी बंधवा ली, लेकिन जब उनकी बहन ने पति से भाइयों को राखी बांधने मायके जाने की जिद की तो उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
मृतका रानी जहां दो मासूम बेटियों की मां थी, वहीं दो भाइयों की इकलौती बहन। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके के लोगों को सौंप दिया। मृतका के पिता के बयान पर उसके पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
रामनगर कॉलोनी, रतिया निवासी रमेश कुमार ने अपनी बेटी सीमा उर्फ रानी की शादी मार्च, 2011 में कैमरी रोड स्थित माल कॉलोनी निवासी दीपक कुमार के साथ की थी। शादी के बाद रानी ने दो बेटियों को जन्म दिया। बड़ी बेटी अंशु जहां 3 साल की है, वहीं छोटी बेटी मात्र 3 महीने की।
विज्ञापन
शनिवार सायं रमेश कुमार के पास रानी की सास कैलाशो ने फोन किया कि तुम्हारी लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी है। राखी के दिन हुई इस घटना से पूरे घर में मातम पसर गया। परिजनों ने सूचना रात को पुलिस को दी तो पुलिस ने कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया। पिता रमेश के बयान पर पुलिस ने रानी के पति दीपक कुमार व सास कैलाशो के खिलाफ दफा 304बी, 498ए के तहत दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
राखी बांधने नहीं आने दे रहे
मृतका रानी के बड़े भाई राकेश ने बताया कि रानी उनकी इकलौती बहन थी। वे रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसने बहन को फोन कि कब तक आ रही है, इस पर वह रो पड़ी। उसने बताया कि भाई वह राखी पर आना चाहती है, लेकिन ससुराल जन उसे आने नहीं दे रहे।
इस बीच दीपक की बहन ने घर आकर अपने भाई को राखी बांधी तो सीमा उर्फ रानी ने भी अपने घर रतिया जाकर भाइयों को राखी बांध कर आने की जिद की। राकेश का आरोप है कि बहन राखी बांधने आना चाहती थी, जबकि उसके पति व सास उसे आने नहीं देना चाहते थे। इसी को लेकर घर में झगड़ा हो गया। इसी में उसकी बहन की ससुरालियों ने हत्या कर दी और शव को चौबारे पर लटका दिया।
दो बेटियों के जन्म से द्वेष
मृतका सीमा उर्फ रानी के पिता रमेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शादी के बाद से ही उसका पति व सास उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
रक्षाबंधन पर घर न आने के पीछे भी उनका मकसद सीमा व उसके मायके के लोगों पर दहेज के लिए दबाव बनाने का था। कभी उससे कार तो कभी बाइक दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
दो बेटियों के जन्म से भी ससुरालजन उससे द्वेष रखने लगे थे। पिता का कहना है कि दीपक व उसकी मां ने रानी की हत्या कर उसकी तीन महीने की बच्ची के मुंह से दूध छीन लिया है।