{"_id":"6252fd4dbfd3076b6615e8b4","slug":"mother-and-son-murder-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में मां-बेटे की हत्या: बदमाशों ने बेटे को सरे बाजार गोलियों से भूना, घर जाकर मां को सुएं घोंप कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में मां-बेटे की हत्या: बदमाशों ने बेटे को सरे बाजार गोलियों से भूना, घर जाकर मां को सुएं घोंप कर मार डाला
Sun, 10 Apr 2022 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:22 PM IST
सार
बाइक सवार दो युवकों ने पहले डोगरान मोहल्ले फिर उत्तम नगर में वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने वाले एक आरोपी की पत्नी से मृतक ने नौ माह पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
मृतक ऊषा व सुमित का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने पहले डोगरान मोहल्ले में 26 वर्षीय सुमित को गोलियों से भून दिया, फिर उत्तम नगर में उसकी मां ऊषा की सुएं घोंप कर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी अशोक कुमार, डीएसपी प्रियांशु दीवान, एचटीएम थाना प्रभारी संदीप मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिंक टीम ने डोगरान मोहल्ला स्थित घटना स्थल पर पहुंच तीन खाली खोल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। हमलावर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस की सीआईए, स्पेशल टीम, एचटीएम थाना और आजाद नगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ऋषि नगर में किराये के मकान पर रहने वाला 26 वर्षीय सुमित मित्तल डोगरान मोहल्ला में पर्दे की दुकान पर काम करता था। जबकि उनकी मां तोशाम मार्ग स्थित उत्तम नगर में रहती थी। करीब नौ माह पहले सुमित ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता निशा से कोर्ट में अंतर जातीय प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
निशा और उसके पहले पति संदीप का अदालत में तलाक के लिए केस विचाराधीन है। इन दोनों ने भी प्रेम विवाह किया था। इसी रंजिश में आरोपी संदीप ने अपने एक परिचित के साथ मिलकर रविवार शाम करीब पौने पांच बजे दुकान के सामने पहुंचा। पहले सुमित के साथ दोनों ने झगड़ा किया फिर सुएं से वार कर एक के बाद एक तीन गोलियां मार फरार हो गए। हमलावरों का गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी सुमित के मां ऊषा के घर उत्तम नगर पहुंचे और सुएं से वार कर उसकी हत्या कर दी।
शादी के बाद अंबाला से 20 दिन पहले ही आए थे हिसार
मृतका सुमित की पत्नी निशा शर्मा ने बताया कि जब से उसने और सुमित से कोर्ट में प्रेम विवाह किया, तभी से उसका पहला पति संदीप धमकी दे रहा था। शादी के बाद वे अंबाला सुमित के भाई के पास चले गए थे। करीब 20 दिन पहले ही ऋषि नगर में किराये पर मकान लेकर रहने आए थे। निशा का आरोप है कि संदीप लगातार परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। हर रोज उत्तम नगर में घर के बाहर गाड़ियां लेकर चक्कर काटता था।

आरोपी संदीप और मृतक सुमित का घर आसपास है। संदीप का अपनी पत्नी से तलाक नहीं हुआ था और सुमित उसकी पत्नी के साथ रह रहा था। उनका कहना है कि उन्होंने कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। इसी रंजिश में संदीप ने सुमित और उसकी मां ऊषा की हत्या की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। - लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, हिसार