{"_id":"57b36a314f1c1bd0596eb024","slug":"model-town-hisar-petrol-pumb-manager-loot-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मार कर 7.50 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मार कर 7.50 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिक अस्पताल के समीप एसडीएम आवास मार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर बैंक में पैसे जमा करवाने आए पेट्रोल पंप के मैनेजर पर फायरिंग कर दो लुटेरों ने 7 लाख 50 हजार की नकदी लूट ली। लुटेरों ने पैसे जमा करवाने आए पेट्रोल पंप के मैनेजर हिसार मॉडल टाउन निवासी अरुण शर्मा के पैर पर गोली मार कर उनके हाथ से साढ़े सात लाख की नकदी से भरा बैग छीन लिया और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में लघु सचिवालय के समीप स्थित फकीर चंद पेट्रो सिटी पेट्रोल पंप के पार्टनर प्रवीन जैन व एमएल बंसल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनका मैनेजर अरुण शर्मा व कर्मी मानदास बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप की सेल की 7 लाख 50 हजार की नकदी बैंक में जमा करवाने गए थे। इस दौरान उन्होंने नकदी को बाइक की डिग्गी में रखा था। जैसे ही बैंक के बाहर पहुंचने पर अरुण शर्मा ने बाइक की डिग्गी से नकदी से भरा बैग निकाला तो एक युवक ने पिस्तौल दिखा कर उसका हाथ पकड़ लिया और बैग छीनने का प्रयास किया। युवक ने अपने मुंह पर कपड़ा रखा हुआ था। इस दौरान मैनेजर अरुण शर्मा व लुटेरे युवक के बीच बैग छीनने को लेकर संघर्ष भी हुआ। इसी बीच एक अन्य युवक ने मौके पर पहुंच कर उसके पैर पर गोली मार दी, जिसके चलते शर्मा के हाथ से बैग छूट गया। इसके बाद लुटेरों ने एक और हवाई फायर कर दिया। यह सब देखकर अरुण शर्मा के साथ आया कर्मी मान दास सहम गया। इसके बाद दोनों कर्मियों ने बैंक में घुस कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद लुटेरे मौके से बाइक पर सवार होकर जीटी रोड की तरफ भाग गए। घटना के दौरान जब लुटेरे नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास कर रहे थे तो आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने देखते रहे। पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि इसके अलावा बैग में एक सेल्फ चेक भी था जिसे तुरंत कैंसल करवा दिया गया। यह वारदात शाम करीब 3 बज कर 34 मिनट की है।
विज्ञापन
घटना में घायल शर्मा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से उसे हिसार रेफर किया गया है। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कादियान ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने कहा कि सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया है। साइबर क्राइम की मदद से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाले युवक व बाइक सीसीटीवी में कैद हो गए है। पुलिस युवकों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पवन गोयल ने नागरिक अस्पताल में पहुंच कर घटना की जानकारी ली व घायल का हाल जाना। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन