फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Misdeed with Seven year old girl in Hisar of Haryana

हिसार में हैवानियत: तीन भाइयों ने सात साल की बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, हाथ-पैर बांध वारदात को दिया अंजाम

Tue, 07 Sep 2021 08:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Sep 2021 08:39 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार जिले में तीन किशोर भाइयों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची के हाथ-पैर बांध आरोपियों ने घिनौना कृत्य किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

विज्ञापन
Misdeed with Seven year old girl in Hisar of Haryana
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सात साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर तीन किशोर भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में परिजनों ने एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आरोपियों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। आरोपी दो सगे भाई और एक चचेरा भाई है। पुलिस को बच्ची की मां ने बताया कि वह एक स्कूल में कार्यरत है। पति-पत्नी के काम पर चले जाने के बाद घर में उनकी तीन बेटियां अपने दादा के पास रहती हैं। तीन सितंबर को जब वह ड्यूटी से लौटी तो उसकी सात साल की बेटी के कपड़े खून से सने थे और सहमी हुई थी। इसके बाद वह उसे एक निजी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने गलत काम होने की बात कही। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार को बच्ची की हालत में कुछ सुधार आया तो उसने बताया कि उसके रिश्ते में लगने वाले तीन चाचा दोपहर को उसे पड़ोस के कमरे में ले गए। वहां चारपाई पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे खोलकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर तीनों किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल बच्ची की मां के बयान पर तीन किशोरों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - एसआई शीला देवी, जांच अधिकारी, बास थाना, नारनौंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed