{"_id":"6a2508195706a4701805c984","slug":"miscreants-uproot-and-steal-atm-from-bhiwani-rohilla-village-in-hisar-it-contained-over-6-5-lakh-in-cash-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार के भिवानी रोहिल्ला गांव में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, साढ़े 6 लाख से ज्यादा था कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: हिसार के भिवानी रोहिल्ला गांव में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, साढ़े 6 लाख से ज्यादा था कैश
Sun, 07 Jun 2026 11:26 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद/हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद/हिसार
Published by: Naveen
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:26 AM IST
सार
हिसार से बालसमंद जाने के दौरान भिवानी रोहिल्ला गांव में एंट्री करते ही यूनियन बैंक आफ इंडिया है। इसी के बाहर एटीएम लगाया गया है। आसपास कुछ ही घर हैं और एटीएम में रात के वक्त किसी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती भी नहीं है।
विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक का एटीएम लूट
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला में शनिवार देर रात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम ही उखाड़ लिया। एटीएम में रखी 6 लाख 67 हजार 400 रुपये की नकदी भी लूटकर अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बालसमंद-भादरा मुख्य मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को रोजाना की तरह शनिवार शाम बैंक कर्मचारियों द्वारा बंद किया गया था। इसके बाद कर्मचारी अपने घर चले गए। देर रात करीब 2 बजे के बाद अज्ञात लूटेरों ने एटीएम को निशाना बनाते हुए पूरी मशीन को ही उखाड़ लिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बालसमंद पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों सहित अन्य जांच टीमों को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
2021 में भी इसी एटीएम को बना चुके हैं निशाना
भिवानी रोहिल्ला स्थित इसी यूनियन बैंक के एटीएम को वर्ष 2021 में भी चोरों ने निशाना बनाया था। उस समय बदमाश गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर 3 लाख 82 हजार 700 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं, चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की केबल भी काट दी थी ताकि उनकी पहचान न हो सके। लगातार दूसरी बार इसी एटीएम पर हुई बड़ी लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिसार शहर में एसबीआई एटीएम को बनाया निशाना
हिसार में बीएसएनएल कार्यालय के बाहर स्थित एसबीआई एटीएम में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई।