फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man kills his wife and child in Hisar of Haryana

क्रूरता: रोटी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या की, बाद में बच्चे को भी मारकर फेंक दिया झाड़ियों में शव

Mon, 26 Sep 2022 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 02:01 AM IST
सार

फैक्टरी के अंदर मूंगफली के छिलकों के नीचे शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया खाना नहीं बनाने के कारण हत्या कर दी थी। युवती अपने आठ दिन के बच्चे को छोड़कर  आरोपी के पास आई थी।

विज्ञापन
Man kills his wife and child in Hisar of Haryana
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में रोटी नहीं बनाने की बात को लेकर हुए झगड़े से तैश में आए पति ने पहले अपनी पत्नी करीना की गला दबा कर हत्या कर दी थी। उसकी हत्या करने के बाद फिर अपने डेढ़ साल के बेटे चिकू को भी मार डाला। उसने बाद में शव को कहीं झाड़ियों में फेंक दिया था।

विज्ञापन


यह खुलासा आरोपी बिहार के निकासपुर गांव निवासी अनोज ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया है। सोमवार को फिर से आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, बिहार से आई मृतका की मां लीला देवी को पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव सौंप दिया है। पुलिस बच्चे के शव को तलाश नहीं कर पाई। 
विज्ञापन


शादी के बाद पति को छोड़कर आई थी करीना 
एएसआई जगदीश ने बताया कि करीना की पहले भी शादी को चुकी थी। इसी दौरान गांव के अनोज के साथ उसकी मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। दो साल पहले करीना आठ दिन के नवजात को पहले पति के पास छोड़कर हिसार में अनोज के पास आ गई थी। यहां पर दोनों एक साथ रहने लगे। यहां करीना ने बेटे चिकू को जन्म दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी रोटी बनाने को लेकर करीना के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। करीब ढाई महीने पहले झगड़े के दौरान अनोज ने गला दबा कर करीना की हत्या कर दी थी। उसकी हत्या करने के बाद डेढ़ साल के बेटे को मार डाला और उसके शव को कहीं झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को कुछ नहीं बताया
दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी अनोज अपने गांव चला गया। वहां पर करीना की मां ने उससे करीना के बारे में पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बार बार पूछने के बाद भी कुछ नहीं बताया।

यह था मामला 
18 सितंबर को आजाद नगर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल के शवगृह में एक महिला का कंकाल लेकर आई थी। पुलिस थाने में दी गई शिकायत में सत्यनगर में रहने वाले शुभम तायल ने बताया था कि आर्यनगर गांव स्थित मियांवाली कॉलोनी में एक फैक्टरी की हुई है। उस फैक्टरी में मूंगफली का दाना निकाला जाता है। वहां नौकर अनोज कुमार, निवासी निकासपुर (बिहार) पत्नी करीना और एक छोटे बच्चे के साथ रहता था।


करीब ढाई महीने पहले अनोज रात के समय फैक्टरी को ताला लगाकर भाग गया था। हमने फैक्टरी में मूंगफली के छिलके रखे हुए थे, जिसमें हमने काम बंद किया हुआ था। रविवार को करीब तीन बजे मेरे नौकर राहुल व सुमित मूंगफली के छिलके कट्टों में भर रहे थे। उस समय छिलकों के नीचे एक महिला का कंकाल निकला। मुझे शक है कि अनोज ने अपनी पत्नी करीना की हत्या कर शव छिलकों में दबा दिया और फरार हो गया। पुलिस ने अनोज के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed