फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   man found murdered in hisar

हिसार: घर में मिला कार ड्राइविंग स्कूल संचालक का लहूलुहान शव, भाई ने मृतक की पत्नी पर लगाया आरोप

Sat, 30 Apr 2022 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 01:36 PM IST
सार

मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहने वाले मृतक के बड़े भाई संदीप कौशिक ने बताया कि उसका भाई ड्राइविंग स्कूल चलाता था।

विज्ञापन
man found murdered in hisar
हिसार में युवक की हत्या। - फोटो : फाइल

विस्तार

हिसार के सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय राजीव कौशिक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी पत्नी ने शुक्रवार देर रात अपनी भाभी, भतीजे और अन्य के साथ मिलकर तेजधार हथियार और डंडों से पीटकर हत्या कर दिया। लहुलूहान हालत में उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना प्रभारी संदीप मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई संजीव की शिकायत पर मृतक की पत्नी, थुराना निवासी उसकी भाभी, भतीजे, राजस्थान के बासड़ा निवासी दीपक और दो अन्य पर हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अवैध संबंध को लेकर होता था झगड़ा 
न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी संजीव कौशिक ने बताया कि उसका छोटा भाई राजीव परिवार के साथ सेक्टर 1-4 में रहता था। वह दिल्ली कार ड्राइविंग स्कूल चलाता था। उसके साथ राजस्थान के बासडा गांव का रहने वाला दीपक काम करता था। दीपक अक्सर राजीव के घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले भाई को अपनी पत्नी का दीपक के साथ अवैध संबंध का शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब उसने पत्नी ने बात की तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भाई राजीव अक्सर शराब का सेवन करता था और इसी बात को लेकर पत्नी और बेटों के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार शाम को भाई ने फोन कर पांच हजार रुपये मांगे थे। उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है और इसी संबंध में वकील की फीस देनी है। शुक्रवार को ही राजीव और उसकी पत्नी दोनों कोर्ट भी गए थे।  


संजीव ने बताया कि देर रात को फोन पर सूचना मिली की भाई राजीव की हत्या हो गई है और उसका शव घर के बाहर पड़ा था। इसके बाद राजीव का बेटा और अन्य उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह अस्पताल पहुंचा और पुलिस को बताया। एचटीएम थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मृृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी समेत चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed