{"_id":"631cfe6f93aed03c78143ef3","slug":"mama-raped-a-seven-year-old-girl-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सात साल की बच्ची से मामा ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: सात साल की बच्ची से मामा ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू
Sun, 11 Sep 2022 02:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:45 AM IST
सार
परिजनों ने रिश्ते में बच्ची के मामा लगने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाया है। मामले में डीएसपी कप्तान सिंह और एसएचओ बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करवा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में उकलाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने रिश्ते में बच्ची के मामा लगने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पता चलने पर डीएसपी कप्तान सिंह और एसएचओ बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करवा रही है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, 6 पॉक्सो एक्ट आदि अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
घर पर अकेली थी बच्ची
पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि मेरे पति रेहड़ी लगाते हैं। हर रोज की तरह सुबह वे घर से चले गए। मैं किसी काम से घर से बाहर पड़ोस में चली गई। घर पर मेरी सात साल की बेटी अकेली थी। कुछ देर बाद मेरी जेठानी का भाई घर पर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जब घर पहुंची तो बेटी रो रही थी और सहमी हुई थी। बेटी को संभाला। बाद में बेटी ने बताया कि मेरे साथ गलत काम किया है। परिजन बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। वहां से चिकित्सकों ने उसे बरवाला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। रात तक परिजन अस्पताल में ही थे। पता चलने पर डीएसपी कप्तान सिंह और थाना प्रभारी बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पर दुष्कर्म और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बलवंत सिंह, थाना प्रभारी, उकलाना