{"_id":"a71e04ece7b5de4ecaff9cd4339a8ad1","slug":"lynched-and-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर बरसाकर रुकवाई स्कूटी, फिर युवक पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर बरसाकर रुकवाई स्कूटी, फिर युवक पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट फूड शॉप संचालक पटेल नगर निवासी एक युवक पर मंगलवार देर रात आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही युवक के पार्टनर से भी मारपीट की।
हमलावर युवक की जेब में रखे रुपये भी छीन ले गए। लहूलुहान अवस्था में युवक को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
दुकान बंद घर जा रहे थे दोनों
अस्पताल में दाखिल पटेल नगर निवासी युवक ऋषि ने बताया कि वह सेक्टर-15 में बार के पास फास्ट फूड शॉप चलाता है। रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने पार्टनर सन्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर शॉप से घर जा रहा था। जब कैंप चौक के पास पहुंचे तो सड़क किनारे अंधेरे में खड़े कुछ युवकों ने स्कूटी पर पत्थर बरसाकर उन्हें रुकवा लिया।
विज्ञापन
स्कूटी रोकते ही करीब आधा दर्जन से अधिक युवक आए और उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। ऋषि ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो इन्हीं में शामिल एक युवक ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसके पार्टनर सन्नी के साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने उसकी जेब में रखी नकदी छीन ली और फरार हो गए। घायल हालत में ही उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी तो वो मौके पर पहुंचे और उन्हें सामान्य अस्पताल लेकर आए।