फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Impure Ghee Factory Caught at Hansi

हांसी में नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Fri, 27 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Impure Ghee Factory Caught at Hansi
हांसी सिटी पुलिस ने वीरवार की देर शाम मंडी सैनियान स्थित एक मकान में दबिश देकर नकली देसी घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार तथा कच्चे माल के अलावा खुशबू के लिए मिलाया जाने वाला केमिकल, इलेक्ट्रोनिक तराजू, सीलिंग मशीन, वीटा तथा मधु कंपनी के पैकिंग मैटेरियल, दो गैस सिलेंडर तथा मार्का बरामद किया है।

इस नकली घी को बाजार में स्थित दुकानों पर सस्ते में बेचा जाता था। पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट फूड इंस्पेक्टर को मौके पर बुला कर घी के सैंपल लिए हैं।

सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मोंटी ठाकुर व उसके भाई सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि तिकोना पार्क के नजदीक बाबा रामदेव मंदिर के साथ मंडी सैनियन में जाने वाली गली के एक मकान में बड़े पैमाने पर नकली देसी घी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने अपनी टीम के साथ इस मकान में दबिश दी तो वहां से करीब 450 क्विंटल घी बरामद हो गया।

मौके पर फैक्ट्री चलाने वाला मोंटी तथा उसका भाई सुरेंद्र तो भूमिगत हो गया लेकिन पुलिस ने उनकी मां सुनीता से पूछताछ शुरू कर दी है।

सुनीता ने पुलिस को बताया कि मोंटी पहले रंग रोगन का काम करता था, लेकिन हाथ में चोट लगने के बाद उसने अपना धंधा बदल दिया। इस घंधे के अलावा घर में उन्होंने भैंसों का तबेला भी खोला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पेटी शराब भी बरामद
दबिश के दौरान पुलिस ने इसी मकान से दो पेटी शराब भी बरामद की है। पुलिस को मुखबिर ने बताया कि मोंटी का भाई अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा भी करता है।

पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

डबल बेड में भी छुपाया था घी
पुलिस ने मकान के कमरे में रखे डबल बेड के अंदर से भी घी के पैकेट बरामद किए है। डबल बेड के अंदर घी को पॉलीथीन व उसे सीमेंट के खाली कट्टों में डालकर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान ये राज खुल गया।

ऐसे तैयार करते थे नकली देसी घी
नकली घी तैयार करने के लिए वे बड़ी मात्रा में वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करते थे। इसमें थोड़ी मात्रा में असली घी तथा उसमें खुशबू के लिए सिंथेटिक केमिकल मिलाया जाता था।

बाद में इसे वीटा तथा मधु की नकली पैकिंग में भर कर बाजार में बेचा जा रहा था। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि वीटा कंपनी के जीएम को मामले से अवगत करवा दिया गया है।


यूं मिला पुलिस को सुराग
दरअसल तीन दिन पहले ही मोंटी ठाकुर ने तिकोना पार्क पर किसी से झगड़ा कर लिया था। मारपीट के मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही थी कि दूसरी पार्टी ने पुलिस को बताया कि मोंटी छोटी मोटी बदमाशी के अलावा नकली घी तथा शराब का धंधा भी करता है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर अपने गुप्तचरों से पड़ताल करवाई तथा योजना तैयार करके टीम को लेकर उसके मकान पर दबिश दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed