{"_id":"642816cb08228549f201c258","slug":"hisar-police-caught-drug-smugglers-two-caught-with-half-kilo-of-heroin-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार पुलिस ने नशा तस्करों को किया काबू: आधा किलो हेरोइन के साथ दो पकड़े, लिव इन रिलेशनशीप में रहते हैं आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार पुलिस ने नशा तस्करों को किया काबू: आधा किलो हेरोइन के साथ दो पकड़े, लिव इन रिलेशनशीप में रहते हैं आरोपी
Sat, 01 Apr 2023 05:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:04 PM IST
सार
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ बगला मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की शहर की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति महिला के साथ आ रहा है और दोनों के पास काफी तादात में नशीला पदार्थ है। पुलिस ने बगला मार्ग पर नाकाबंदी की और वाहनों की तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार सदर थाना पुलिस ने बगला मार्ग पर छापा मारकर कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। नशा तस्करी के आरोप में खारा बरवाला निवासी सुशील और आदमपुर निवासी सरोज को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली से नाइजीरियन से लेकर आए थे हेरोइन
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ बगला मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की शहर की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति महिला के साथ आ रहा है और दोनों के पास नशीला पदार्थ है। पुलिस ने बगला मार्ग पर नाकाबंदी की और वाहनों की तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख बाइक वापस मोड़ने लगा। यह देख शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो खारा बरवाला निवासी सुशील के बैग से 400 ग्राम और सरोज के पर्स से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान सुशील ने बताया कि दिल्ली के द्वारका से एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आए हैं। दोनों 30 मार्च को दिल्ली से रेवाडी होते हुए हिसार पहुंचे थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे है।
विज्ञापन