{"_id":"56e9ad3b4f1c1b4d6b8b4ac3","slug":"hisar-news-hindi-news-roadways-team-checking-beaten-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज जीएम की टीम पर ईंटों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज जीएम की टीम पर ईंटों से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज जीएम की टीम पर ईंटों से हमला
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएयू के गेट नंबर चार के सामने बुधवार सुबह चेकिंग करने आई रोडवेज जीएम की टीम पर निजी वाहन चालकों ने ईंटों से हमला बोल दिया। इसमें बीच-बचाव करने आए कंडक्टर धर्मपाल को सिर में ईंट लगने से चोट आई। अवैध सवारी ढोने वाले एक वाहन को टीम ने रोकने की कोशिश तो टैक्सी चालक ने टीम के सदस्यों को वाहन से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने सूचना मिलने पर पांच चालकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सवारियों को उतारकर गाड़ी कब्जे में ली
रोडवेज डिपो के जीएम रामकुमार ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि आईजी चौक से कुछ निजी वाहन सिवानी रूट पर आने वाले विभिन्न गांवों के लिए अवैध रूप से सवारियां ले जाते हैं। बुधवार को सूचना मिलने पर रोडवेज का फ्लाइंग दस्ता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
जहां निजी वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से सवारियां बैठाई जा रही थीं। फ्लाइंग टीम ने सवारियों को उतारकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया, जिसको वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव सिविल थाने लेकर जाने लगे। इसी बीच निजी वाहन चालकों ने कुछ अन्य चालकों को बुला लिया, जो दस से बारह की संख्या में थे। वे गाड़ी का पीछा करने लगे।
विज्ञापन
उनमें से एक चालक गाड़ी की ड्राइवर सीट वाली खिड़की पर चढ़कर जितेंद्र यादव के साथ हाथापाई करने लगा। गाड़ी के कुछ ही दूर चलने पर एचएयू के गेट नंबर चार के सामने उनके साथियों ने एक गाड़ी और स्कूटी को गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। गाड़ी-स्कूटी पर सवार पांच लोगों ने इस दौरान जितेंद्र यादव पर ईंटों से हमला बोल दिया। हमलावरों में एक महिला शामिल थी, जो गाड़ी पर ईंटें बरसा रही थी।
कंडक्टर ने दिखाई हिम्मत
इसी दौरान सिवानी की ओर से आई रोडवेज के बस ड्राइवर ने अधिकारियों पर हो रहे हमले को देखकर बस को रोका और बीच-बचाव के लिए आए। इसी दौरान पुलिस को देखकर हमलावर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और गाड़ी समेत सिविल लाइन थाने ले गए।
फ्लाइंग दस्ते में कुल छह लोग मौजूद थे। इनमें रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार भुक्कल, वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव के साथ फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर रघुवीर, धर्मपाल बिश्नोई, धर्मपाल बूरा, रामप्रताप आदि छह लोग सवार थे।
पुलिस न पहुंचती हो सकता था बड़ा हादसा
जीएम रामकुमार ने बताया कि निजी वाहन चालकों द्वारा हमला करने के दौरान अगर पुलिस वहां से न गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। निजी वाहन चालक फ्लाइंग टीम के सदस्यों की जान लेने पर उतारू थे।
सात चालान होने पर भी गाड़ी को नहीं किया गया इंपाउंड
जीएम ने बताया कि ये गाड़ी चालक अपराधी किस्म के हैं और इनके पास एक ही नंबर की तीन गाड़ियां हैं। गाड़ी पर सात चालान बनाए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी इस गाड़ी को इंपाउंड नहीं किया गया है।