फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, crime, gun fire, court, student involved, hisar

गैंगवार में जीजेयू का स्टूडेंट भी शामिल

Sun, 20 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 20 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, crime, gun fire, court, student involved, hisar
फायरिंग करने वाला आरोपी अंकित - फोटो : bureau

मर्डर के इरादे से गैंगवार करने आए युवकों में जीजेयू का भी एक स्टूडेंट शामिल था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए एक युवक सरसाना निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि जिन तीन युवकों ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग की थी उनमें से गंगवा निवासी अजमेर उर्फ डीजल जीजेयू का स्टूडेंट है। अब पुलिस अंकित के बताए ठिकानों पर सोनू व डीजल को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


सोनू ने उपलब्ध करवाया था हथियार
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि अंकित की सोनू से मुलाकात हुई थी और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। सोनू के कहने पर ही अंकित बदमाश सेठी के साथी संदीप डुडी और संजय को मारने के इरादे से आया था। आरोपी सोनू ने ही अंकित को पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। इस वारदात से पहले अंकित पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोनू पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि अजमेर और सोनू की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमार कार्रवाई कर रहीं है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह था मामला
दीप्ती गैंग के तीन बदमाशों ने सेठी गैंग से जुडे़ संदीप डूडी का मर्डर करने के लिए कोर्ट परिसर के सामने शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे फायरिंग की थी। गोली संदीप को लगने की बजाए हिसार-राजगढ़ रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजर रहे फिजियोथैरेपिस्ट को जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद तीन पुलिस कर्मियों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए।


कोर्ट पार्किंग ठेकेदार संदीप डूडी उस वक्त लाडवा निवासी विनीत तथा संजय के साथ बैठा था। कारिंदे वाहनों की पर्चियां काट रहे थे। करीब डेढ़ बजे तीन युवक पार्किंग के बीचों बीच सचिवालय की तरफ से आए। संदीप डूडी के साथियों ने संदिग्ध समझ आवाज लगाई तो तीनों मेन रोड की तरफ भागकर दीवार फांदकर ऑटो में बैठ गए। विनीत ने पीछा कर बाइक ऑटो के आगे लगा दी। ऑटो में से एक युवक ने पिस्तौल से उन पर एक के बाद एक कर तीन फायर कर दिए, लेकिन गोली संदीप डूडी व साथियों को नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed