फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar ashram update news in court

एनसीपीसीआर की फटकार के बाद देर रात तक जज के सामने हुए लड़कियों के बयान

Tue, 06 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Tue, 06 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन

आश्रम प्रकरण में एनसीपीसीआर की फटकार के बाद मंगलवार को पुलिस ने आश्रम की लड़कियों के जज के समक्ष बयान कराए। इन सभी लड़कियों के धारा 164 के तहत देर रात तक बयान दर्ज किए। इस मामले में सभी लड़कियों का मेडिकल टेस्ट भी होगा।

विज्ञापन


आश्रम प्रकरण में पुलिस की जांच पर लगातार सवाल उठ रहे थे। इस मामले में जेजे एक्ट व पॉक्सो एक्ट की लगातार उल्लंघन की शिकायतें आ रही थी, जिसकी शिकायत एनसीपीसीआर तक भी पहुंची। अमर उजाला ने इस उल्लंघना को विस्तार से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


एनसीपीआर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई। मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में सभी लड़कियों के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान व मेडिकल टेस्ट कराने को लेकर सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम जांच अधिकारी महिला थाना की एसएचओ नन्हीं देवी तथा जांच अधिकारी एएसआई सरोज देर शाम शैशव कुंज पहुंची। यहां से लड़कियों को अपने साथ लेकर जज आशीष कुमार के आवास पर पहुंची। जज के आवास पर एक एक कर लड़कियों के बयान दर्ज किए गए। देर रात तक इन सभी लड़कियों से बयान लिए गए।

रखा गया बाहर
बयान लेने के समय महिला पुलिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, एनजीओ सदस्य तथा अन्य लोगों को बाहर रखा गया। जज के समक्ष लड़कियों ने अपनी डिटेल से बात रखी। इन सभी बयान को रिकॉर्ड कर लिया गया है। जिस पर अदालत के निर्देश के अनुसार कार्यवाही होगी।

सेशन जज के समक्ष नहीं हुए बयान
मंगलवार को सीपीओ एक पीड़िता के बयान सेशन जज के समक्ष दर्ज कराने के लिए पहुंची। डिस्ट्रिक अटार्नी एसएस तोमर ने कहा कि इस मामले में पहले पुलिस से बातचीत की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद एसएचओ नन्हीं देवी मौके पहुंची। सेशन जज की बजाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने का फैसला लिया गया।

पहले से जांच कर रहे अधिकारी ही एसआईटी में

पुलिस की ओर से इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें उन लोगों को ही शामिल किया गया है जो पहले से ही इस केस की जांच कर रहे हैं।  डीएसपी भगवानदास, एसएचओ नन्हीं देवी, एसएचओ ललित, एसआई सरोज इस केस की जांच कर रहे थे।

चार घंटे तक रिकॉर्ड किए बयान
लड़कियों से जज ने बेहद बारीकी से पूछताछ की। करीब चार घंटे तक बयान दर्ज किए गए। शाम साढे पांच बजे से रात साढ़े 9 बजे तक बयान दर्ज हुए। इसके बाद लड़कियों को वापस भेज दिया गया। बयानों की एक प्रति पुलिस को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार एक लड़की ने आश्रम में यौन शोषण की शिकायत दी है।

अभी हमें बयान की कॉपी नहीं मिली है। कॉपी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -नन्हीं देवी, महिला थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed