{"_id":"651855b6d51ac4ba6b0b46c3","slug":"hisar-aids-positive-youth-raped-the-10th-class-girl-student-victim-also-tested-hiv-positive-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: एड्स पीड़ित ने 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता भी हुई पॉजिटिव, मां ने किया सुसाइड का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: एड्स पीड़ित ने 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता भी हुई पॉजिटिव, मां ने किया सुसाइड का प्रयास
Sat, 30 Sep 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:37 PM IST
सार
फिलहाल छात्रा की मां की हालत सामान्य है। परिजनों व छात्रा की काउंसिलिंग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में एड्स पीड़ित युवक ने दसवीं की छात्रा के साथ के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब नाबालिग लड़की के पिता को भनक लगी तो बेटी की जांच करवाई। जिसमें किशोरी भी एड्स ग्रस्त मिली। पता चलने पर पीड़िता की मां ने जहर पी कर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल लड़की की मां की हालत सामान्य है। आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही एक युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी का पीछा करने लगा। स्कूल में जाने पर भी आरोपी युवक उसकी बेटी का पीछा करता था। पिता ने बताया कि जब उसकी बेटी ने अपनी मां को बताया तो युवक के घर चार-पांच बार उसके पूरे परिवार को समझाया। उसे पीछा न करने के लिए कहा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके बाद भी नहीं माना। बाद में आरोपी ने उसकी बेटी को बहला फुसला लिया। एक दिन हमें पता लगा कि उनकी बेटी का पीछा करने वाला आरोपी एड्स पीड़ित है। इसके बाद एक दिन उसकी बेटी ने बताया कि युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। हमने अपनी बेटी की एचआईवी जांच करवाई तो रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिली। हमारी बेटी स्कूल में पढ़ाई में काफी अच्छी रही है।
विज्ञापन
लड़की की एड्स पॉजिटिव की रिपोर्ट आने पर लड़की की मां ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। लड़की की मां की हालात सामान्य है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया था। -रमेश कुमार, थाना प्रभारी, आजाद नगर, हिसार
पीड़िता की काउंसिलिंग कराई
एड्स पीड़ित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रा की काउंसिलिंग की। उसका उपचार शुरू कर दिया है। छात्रा के कुछ अन्य टेस्ट भी कराए गए हैं। छात्रा के परिजनों की भी काउंसिलिंग की गई है।