फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   held of htet answerkey leak accused

एचटेट आंसर की लीक मामले में 13वां आरोपी गौरव गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 25 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
एचटेट पेपर आंसर की लीक प्रकरण में आईजी की ओर से गठित स्पेशल जांच टीम ने 13वें आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 आरोपी गौरव को सोनीपत जिले के गोहाना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इस केस में गौरव से कई सुराग लगने की उम्मीद है।
एसआईटी में शामिल सहायक निदेशक डॉ. अजय, डीएसपी दिनेश यादव, निरीक्षक रविंद्र कुमार, एसटीएफ इंचार्ज निरीक्षक जीत सिंह, निरीक्षक तेजबीर सिंह, उप निरीक्षक ओम प्रकाश व साइबर सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुणपाल ने इस केस के तेरहवें आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में अभी तक रवि चांदपुर, दिल्ली, देवेंद्र भिठला, झज्जर, मुनित बेरी, झज्जर, संदीप उचाना, रघुबीर, अमित व संजीत नरवाना, राजेश खासा सोनीपत, सचिन व विकास लडनपुर दिल्ली, नितेश, विकास नगर, सोनीपत, प्रवीण दहिया फतेहपुर सोनीपत को काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन


 13वां आरोपी सोनीपत के विजय नगर निवासी गौरव विजय को काबू किया है।


पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स इंचार्ज जीत सिंह बैनीवाल के नेतृत्व व साइबर सेल इंचार्ज की मदद से एसटीएफ नियुक्त उप निरीक्षक कर्मजीत व सहायक उपनिरीक्षक संजय कि टीम ने कड़ी का काम करने वाला अरोपी गौरव को सोनीपत रोड गोहाना से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी गौरव से पूछताछ के दौरान पता चला है कि गौरव सोनीपत में फार्म भरने की शॉप चलाता है। तिहाड़ खुर्द निवासी अमित दहिया उसके पड़ोसी गांव का है।

अमित दहिया, पवन जेबीटी अध्यापक पानीपत, गौरव पहले भी पेपर दिलवाने का काम करते रहे हैं। पवन ने नितेश की ओर से अमित को चांदनी चैक व्हाट्स एप ग्रुप एड करवाया। गौरव अमित दहिया के पास ग्राहक लेकर आया था तथा अमित व पवन की लगभग 15 लाख में बातचीत हुई।


एक-एक करके मामले की गुत्थी सुलझ रही है, जिससे जल्द ही मुख्य सरगना तक पहुंचकर गिरफ्त में लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आरोपी प्रवीण दहिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरव से गहनता से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान कई अन्य खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed