फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hearing in Jail's court of Rampal

हत्या सहित चार मामलों में सतलोक मुखी रामपाल की पेशी

Sat, 19 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 19 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Jail's court of Rampal

शुक्रवार को सतलोक आश्रम प्रकरण में हत्या समेत चार मामलों में रामपाल और उसके अनुयायियों की विभिन्न तीन अदालतों में पेशी हुई।

विज्ञापन


पेशी के दौरान दो लोगों की गवाहियां भी हुईं। हत्या के मामले की सुनवाई अब 25 जनवरी को होगी। अन्य तीनों मामलों में 1 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। 14 जनवरी को अदालत में पेशी होगी।
विज्ञापन


आरोपी रामपाल के एडवोकेट एपी सिंह ने बताया कि एफआईआर नंबर 426 (निषेधाज्ञा का उल्लंघन करना) के मामले में सुरेश कुमार और सुखदेव सिंह के बयान हुए।

उनके बयानों के दौरान क्रॉस सवाल किए गए। इस मामले में रामपाल के अलावा राजकपूर, राजेंद्र, वीरेंद्र, रामफल को न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में पेश किया गया था। यह चारों लोग रामपाल के खास राजदारों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी अदालत में एफआईआर नंबर 427 (सरकारी कार्य में बाधा डालना) में भी सुनवाई हुई। इस मामले में रामपाल के अलावा पुरुषोत्तम, बलजीत, रामकुमार, राजेंद्र, प्रीतम उर्फ राजकपूर को अदालत में पेश किया गया। यह चारों भी रामपाल के खास 9 राजदारों की टीम में शामिल थे।

सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में दर्ज एफआईआर नंबर 443 में न्यायिक दंडाधिकारी सोहन लाल की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें चार्ज फ्रेम होने के बाद इस पर बहस हुई। इस मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी। इससे पूर्व 1 जनवरी को वीसी के जरिए पेशी होगी।

एडीजे एसके शर्मा की अदालत में हत्या के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर नंबर 430 में भी सुनवाई हुई। इस मामले में रामपाल के अलावा वीरेंद्र, बबीता और अन्य को अदालत में पेश किया गया।


शहर में उमड़े रामपाल समर्थक
शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में रामपाल समर्थक शहर में उमड़ आए थे। समर्थकों ने कई जगह पर डेरा डाल लिया था। रामपाल के अनुयायियों की हटाने के लिए पुलिस को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।

अदालत परिसर के पास तथा जेल के पास समर्थकों की संख्या ज्यादा रही। खास बात यह रही कि कैमरा देखते ही समर्थकों की भक्ति उमड़नी शुरू हो जाती है। कोई हाथ जोड़ लेता तो कोई सड़क पर लेट कर नमस्कार करने लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed